दहेज उत्पीडऩ में 5 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

Edited By Updated: 26 Dec, 2016 10:02 PM

jind  dowry  police recorded

दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर विवाहिता का उत्पीडऩ करने के मामले में महिला थाना पुलिस ने अदालत के आदेश पर पति समेत 5 लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीडऩ का मामला दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार वार्ड नं. 3 निवासी ऊषा ने अदालत...

जींद: दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर विवाहिता का उत्पीडऩ करने के मामले में महिला थाना पुलिस ने अदालत के आदेश पर पति समेत 5 लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीडऩ का मामला दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार वार्ड नं. 3 निवासी ऊषा ने अदालत में याचिका दायर कर कहा कि उसकी शादी 3 फरवरी को सूरज के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल के लोग उसे दहेज के लिए तंग कर रहे थे। 


दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर अक्सर उसके साथ मारपीट की जाती थी। आखिरकार उसके साथ मारपीट कर घर से निकाल दिया और वापस लौटने पर बुरा अंजाम भुगतने की धमकी दी। ऊषा ने आरोप लगाया कि शादी के समय परिजनों द्वारा दिया गया कीमती सामान भी ससुराल के लोगों ने अपने पास रख लिया। अदालत ने याचिका पर संज्ञान लेते हुए महिला थाना पुलिस को मामला दर्ज करने के आदेश दिए। इस पर महिला थाना पुलिस ने ऊषा की शिकायत पर उसके पति सूरज, ससुर अर्जुनदास, सास मूर्ति, जेठ राजकुमार, जेठानी रीना के खिलाफ दहेज उत्पीडऩ का मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!