Edited By Rakhi Yadav, Updated: 21 Nov, 2018 12:48 PM
फरीदाबाद के सेक्टर-16 में रहने वाली जसमीत कौर ने अल्बेनिया देश में हुए मिस ग्लोबल 2018 में नेशनल कॉस्टयूम अवॉर्ड जीतकर पूरे देश का नाम रोशन किया है। मिस ग्लोबल 2018 में लगभग भारत में ....
फरीदाबाद(अनिल राठी): फरीदाबाद के सेक्टर-16 में रहने वाली जसमीत कौर ने अल्बेनिया देश में हुए मिस ग्लोबल 2018 में नेशनल कॉस्टयूम अवॉर्ड जीतकर पूरे देश का नाम रोशन किया है। मिस ग्लोबल 2018 में लगभग भारत में 125 लड़कियों में से सिलेक्ट होने के बाद जसमीत को यह मौका प्राप्त हुआ। इस प्रतियोगिता में 54 देशों की लड़कियों ने हिस्सा लिया था। जिसमें भारत की तरफ से जसमीत कौर को चुना गया।
फिलहाल, जसमीत कौर दिल्ली की एक यूनिवर्सिटी में अपनी पढ़ाई पूरी कर रही हैं और कई प्रतियोगिताओं में जीतने के बाद वह इस मुकाम तक पहुंची है। 16 साल की उम्र से ही जसमीत कई प्रतियोगिताओं में हिस्सा ले चुकी हैं और अल्बेनिया की जीत के बाद जसमीत के पूरे परिवार में खुशी की लहर है। अब उनकी निगाहें फेमिना मिस इंडिया में परचम लहराने की है, जिसको लेकर उन्होंने तैयारियां शुरू कर दी है।