जयहिंद की सीएम खट्टर को सलाह- इन 10 मुद्दों पर चिंतन करे सरकार

Edited By Shivam, Updated: 04 Sep, 2018 10:36 PM

jaihind advice to cm khattar government must be contemplate these 10 issues

हरियाणा सरकार द्वारा आज पंचकूला में आयोजित किए जा रहे मंथन शिविर में आम आदमी पार्टी ने तंज कसते हुए कहा है कि सरकार भविष्य की चिंता छोडकऱ वर्तमान की तरफ देखना चाहिए और वर्तमान में समूचा हरियाणा त्राहि-त्राहि कर रहा है। आम आदमी पार्टी के...

चंडीगढ़ (धरणी): हरियाणा सरकार द्वारा आज पंचकूला में आयोजित किए जा रहे मंथन शिविर में आम आदमी पार्टी ने तंज कसते हुए कहा है कि सरकार भविष्य की चिंता छोडकऱ वर्तमान की तरफ देखना चाहिए और वर्तमान में समूचा हरियाणा त्राहि-त्राहि कर रहा है। आम आदमी पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष नवीन जयहिंद ने कहा कि आज हरियाणा में बेरोजगारी यहां-वहां धक्के खा रहे हैं। हरियाणा का नौजवान वर्ग नशे की चपेट में आ चुका है। नशा मुक्ति केंद्र खोलने की बजाए नशा तस्करों की कमर तोडऩी जरूरी है।

उन्होंने कहा कि इस चिंतन शिविर के माध्यम से भाजपा को हरियाणा के विकास की योजना बनानी चाहिए। क्योंकि पिछले चार वर्षों के दौरान हरियाणा विकास के मामले में 40 साल पीछे चला गया है। नवीन जयहिंद ने हरियाणा वासियों के हित में भाजपा को इस चिंतन शिविर के लिए एजेंडा जारी करते हुए कहा कि हरियाणा की जनता का भाजपा सरकार से बुरी तरह मोह भंग हो चुका है। इसलिए भाजपा चाहे रोजाना चिंतन शिविर आयोजित कर ले लेकिन आगामी चुनाव में जनता उन्हें मुंह नहीं लगाएगी।

नवीन जयहिंद के अनुसार इन 10 मुद्दों पर भाजपा करे विचार

1.हरियाणा में बेरोजगारों को रोजगार कैसे दिया जाए
2.हरियाणा के किसानों का कर्ज कैसे माफ हो
3.हरियाणा में नशा तस्करों को सलाखों के पीछे डाला जाए
4.हरियाणा में महिलाओं पर होने वाले अत्याचार कैसे कम हों
5.हरियाणा में नए उद्योगों की स्थापना कैसे हो
6.हरियाणा में खनन माफिया का सफाया कैसे हो।
7.हरियाणा में बिगड़ी हुई कानून-व्यवस्था कैसे ठीक हो।
8.हरियाणा के सरकारी कर्मचारियों को पंजाब के समान वेतन कैसे मिले
9.हरियाणा में स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट कैसे लागू हो
10. हरियाणा की सडक़ों पर घूम रहे लावारिस गौवंश का समाधान कैसे हो।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!