विज और हुड्डा के एक दूसरे को जोकर कहे जाने पर जयहिंद ने दी प्रतिक्रिया (VIDEO)

Edited By Shivam, Updated: 03 Feb, 2019 04:57 PM

प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज व पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा द्वारा एक दूसरे जोकर कहे जाने पर अब आम आदमी पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष नवीन जयहिंद ने बयान दिया है। उन्होंने कहा कि दोनों ने प्रदेश को सर्कस व जनता को जोकर समझ लिया है,...

रोहतक(दीपक भारद्वाज): प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज व पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा द्वारा एक दूसरे जोकर कहे जाने पर अब आम आदमी पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष नवीन जयहिंद ने बयान दिया है। उन्होंने कहा कि दोनों ने प्रदेश को सर्कस व जनता को जोकर समझ लिया है, मुद्दों की बात कोई नहीं कर रहा है। उन्होंने कहा कि विज का तो मानसिक संतुलन खराब हो गया है, वहीं भूपेन्द्र हुड्डा भाजपा से डरे हुए हैं।

नवीन ने बताया कि सोनीपत के गोहाना में जल्द ही एक बड़ी रैली का आयोजन किया जाएगा, जिसकी तारीख कार्यकर्ताओं से बात करके निर्धारित की जाएगी। वहीं जेजेपी व आप गठबंधन के आगे चलने पर कहा कि भाजपा, कांग्रेस व इनेलो को उखाडऩे के लिए खुले दिल से बात होगी, कार्यकर्ताओं व प्रदेश की जनता से बात कर गठबंधन को लेकर फैसला लिया जाएगा।

बता दें कि जींद उपचुनाव के नतीजों के बाद हुड्डा ने प्रतिक्रिया देते हुए ईवीएम पर सवाल उठाए थे। इसी दौरान उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज पर भी निशाना साधा और कहा कि विज शीशे में शक्ल देखें, वह तो सर्कस के जोकर हैं। जिसके बाद रोहतक में अनिल विज ने उनके इस बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि हुड्डा सबसे बड़ा जोकर है। हुड्डा की तस्वीर मैंने शीशे पर लगा रखी है, सुबह उठते ही आईने में वहीं दिखता है। वहीं उन्होंने कहा कि भूपेंद्र सिंह का सब कुछ खत्म हो चुका है लेकिन उनको निगम चुनाव और जींद उपचुनाव की हार के बाद भी समझ नहीं आ रहा है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!