Edited By Updated: 12 Apr, 2017 10:59 PM
शहर यमुनानगर पुलिस ने एक विवाहिता की शिकायत पर आधा दर्जन से भी अधिक लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़ऩ का मामला दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में रामपुरा...
जगाधरी (पंकेस):शहर यमुनानगर पुलिस ने एक विवाहिता की शिकायत पर आधा दर्जन से भी अधिक लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़ऩ का मामला दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में रामपुरा कालोनी निवासी अमनदीप कौर ने बताया कि उसकी शादी में उसके परिवार वालों ने दिल खोलकर खर्च किया था और अधिक दहेज भी दिया था। शादी के कुछ समय पश्चात से ही उसके ससुराल वाले उसे दहेज के लिए परेशान करने लगे इस बारे कई बार पंचायतें भी हुई परंतु समस्या का कोई हल नहीं निकला। बाद में सभी हदें पार करते हुए ससुराल वालों ने उसे मानसिक व शारीरिक रूप से उत्पीड़ऩ करना शुरू कर दिया। परेशान होकर अमनदीप ने इसकी शिकायत यमुनानगर पुलिस में की। पुलिस ने इस बारे कार्रवाई करते हुए करनाल निवासी भूपिंद्र, हरभजन, सुरेंद्र कौर, हरविंद्र सिंह व पानीपत निवासी सतबीर कौर के खिलाफ दहेज उत्पीड़ऩ का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।