शादी को था एक महीना, नकदी व जेवरात सहित लड़की गायब, 2 महिलाओं पर जताया शक

Edited By Manisha rana, Updated: 09 Oct, 2020 03:43 PM

it was a month for marriage girl missing with cash jewelery

माता-पिता ने बेटी का रिश्ता तय कर दिया था अगले महीने शादी में शादी का तारीख भी निश्चित कर दी। घर में शादी की तैयारियां भी धूमधाम से की जा रही थी। लेकिन इस दौरान...

पानीपत : माता-पिता ने बेटी का रिश्ता तय कर दिया था अगले महीने शादी में शादी का तारीख भी निश्चित कर दी। घर में शादी की तैयारियां भी धूमधाम से की जा रही थी। लेकिन इस दौरान कुछ ऐसा हुआ कि  जिससे परिवारजनों के पैरों तले की जमीन ही खिसक गई। जिस बेटी की शादी होनी थी वह घर से शादी के खर्च के लिए रखे गए 85 हजार रुपए व सोने-चांदी के जेवरात लेकर रहस्मय हालात में गायब हो गई। युवती के इस प्रकार अचानक गायब होने से परिवार में हड़कंप मच गया है। युवती के पिता ने  दो महिलाओं पर बेटी को गायब करने का शक जाहिर करते हुए पुलिस को शिकायत दी है। जिस पर थाना चांदनी बाग पुलिसने केस दर्ज करके जांच शुरु कर दी है।

एक कॉलोनी निवासी 55 वर्षीय व्यक्ति ने  बताया कि उसकी 21 वर्षीय बेटी दो अन्य महिलाओं के साथ एक फैक्ट्री में काम करने के लिए जाती थी। इसी दौरान उन्होंने बेटी का रिश्ता भी तय कर दिया तथा नवंबर 2020 में शादी भी होनी निश्चित थी। गत 3 अक्तूबक से उसकी बेटी का मां को यह कहकर घर से चली गई कि वह फैक्ट्री में काम पर जा रही है, लेकिन उसके बाद बेटी अभी तक वापस नहीं लौटी है। 

उसने हर जगह पानीपत व बाहर सभी रिश्तेदारों के यहां फोन करके पता किया है, लेकिन बेटी का कोई सुराग नहीं मिला। गत 6 अक्तूबर की शाम को जब वह सिरसा से वापस लौटा तो पत्नी ने बताया कि बेटी के साथ करने वाली महिला जहाना ने उसके सामने खुलासा किया है कि 3 अक्तूबर को उससे मिलने के बाद उनके साथ काम करने  वाली दूसरी महिला सावित्री के घर गई थी तथा अब उन्हें युवती किसी हालत में मिलने वाली नहीं है। उसके गायब होने के बार में उन्हें सावित्री ही बता सकती है। जब वह उक्त महिला के पास पहुंचे तो उसने भी बेटी के बारे में कुछ नहीं बताया। 

पिता का आरोप है कि उसकी बेटी को गायब करने के पीछे उक्त दोनों महिलाओं का हाथ है, क्योंकि उसकी बेटी उन दोनों महिलाओं का हाथ है, क्योंकि उसकी बेटी उन दोनों महिलाओं का हाथ है, क्योंकि उसकी बेटी उन दोनों महिलाओं से मिलने के बाद एक महिला के घर से गायब हुई है। जब उन्होंने घर की जांच की तो उनके घर से तीन तोले  सोने के जेवर, 10 तोले चांदी की पाजेब व 85 हजार रुपए की नकदी भी चोरी होनी मिली है। उसे शक है कि आरोपी महिलाओं ने उसकी बेटी को बहला फुसला कर उससे नकदी व जेवरात चोरी करवाए हैं तथा उन्हें हड़पने के लिए ही युवती को गायब किया गया है। 
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!