Edited By Shivam, Updated: 01 May, 2019 06:47 PM
सायबर सिटी गुरूग्राम में एक आईपीएस पति पर उसकी पत्नी को बेरहमी से पीटने का आरोप लगा है। यह आरोप खुद आईपीएस की पत्नी ने लगाए हैं। पीड़िता के शरीर पर मिले चोट के निशान इन आरोपों की पुष्टि करते नजर आ रहे हैं। पिटाई से महिला का चेहरा बुरी तरह से सूजा हुआ...
गुरुग्राम(मोहित): सायबर सिटी गुरूग्राम में एक आईपीएस पति पर उसकी पत्नी को बेरहमी से पीटने का आरोप लगा है। यह आरोप खुद आईपीएस की पत्नी ने लगाए हैं। पीड़िता के शरीर पर मिले चोट के निशान इन आरोपों की पुष्टि करते नजर आ रहे हैं। पिटाई से महिला का चेहरा बुरी तरह से सूजा हुआ है। पीड़ित महिला ने अपने पति के खिलाफ सेक्टर 65 में के थाने में दर्ज करवाई है। पीड़िता दो महीने की गर्भवती भी है। वहीं शिकायत मिलने पर पुलिस जांच में जुटी हुई है।