अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव-2020 : 55,000 विद्यार्थियों ने सामूहिक रूप से 18 श्लोकों का किया पाठ

Edited By Manisha rana, Updated: 26 Dec, 2020 08:21 AM

international geeta festival 2020 55 000 students collectively recited verses

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि श्रीमद् भगवद् गीता युवाओं के लिए प्रेरणा का प्रमुख स्रोत है। यह पवित्र ग्रंथ न केवल मानव जाति को सही रास्ता दिखाता है बल्कि उनमें नैतिक मूल्यों का भी समावेश करता है ताकि वे राष्ट्र निर्माण में प्रभावी...

चंडीगढ़ : हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि श्रीमद् भगवद् गीता युवाओं के लिए प्रेरणा का प्रमुख स्रोत है। यह पवित्र ग्रंथ न केवल मानव जाति को सही रास्ता दिखाता है बल्कि उनमें नैतिक मूल्यों का भी समावेश करता है ताकि वे राष्ट्र निर्माण में प्रभावी योगदान दे सकें। मनोहर लाल चंडीगढ़ से वीडियो कांफ्रैंसिंग से अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव-2020 में आयोजित ग्लोबल गीता जाप कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर राज्यभर से विभिन्न स्कूलों के 55,000 विद्याॢथयों ने सामूहिक रूप से 18 श्लोकों (भगवद् गीता के 18 अध्यायों में से 1-1) का पाठ किया। मुख्यमंत्री ने कहा देश के 17 संस्कृत विश्वविद्यालयों के कुलपतियों और छात्रों के अलावा राज्य के सभी विश्वविद्यालयों के कुलपति भी इस कार्यक्रम से जुड़े हैं।

31 साल पहले 1989 में गीता जयंती केवल राज्य स्तर पर मनाई गई
मुख्यमंत्री ने कहा कि 31 साल पहले 1989 में गीता जयंती केवल राज्य स्तर पर मनाई गई तत्पश्चात, इसका आयोजन राष्ट्रीय स्तर पर किया गया। 2016 के बाद से राज्य में अंतर्राष्ट्रीय स्तर की गीता जयंती का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि दुनिया भर में श्रीमद् भगवद् गीता की शिक्षाओं के प्रचार के लिए मॉरीशस और ब्रिटेन में अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव का भी आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि इसी तरह का आयोजन ऑस्ट्रेलिया में भी होने वाला था लेकिन कोविड-19 महामारी के कारण इसे स्थगित करना पड़ा।

कोविड-19 के कारण इस वर्ष समारोह का आयोजन भव्य स्तर पर नहीं किया जा सका
कुरुक्षेत्र में उपस्थित गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज ने कहा कि भगवान कृष्ण ने कुरुक्षेत्र की इस पवित्र भूमि पर श्रीमद् भगवद् गीता का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार के सहयोग से कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड गत कई वर्षों से अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव का आयोजन कर रहा है, लेकिन कोविड-19 के कारण इस वर्ष समारोह का आयोजन भव्य स्तर पर नहीं किया जा सका। हालांकि, ऑनलाइन माध्यम से लाखों लोग इस कार्यक्रम से जुड़े हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!