लड़के की ख्वाहिश के चलते किया मासूम का अपहरण, महिला सहित 3 गिरफ्तार

Edited By vinod kumar, Updated: 29 Nov, 2019 12:04 PM

innocent kidnapped due to the wishes of the boy

शहर के बादशाहपुर थाना एरिया अंतर्गत एक साल के मासूम बच्चे का अपहरण का मामला सामने आया है। बच्चे के अपहरण की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। अपहरणकर्ताओं की धरपकड़ और बच्चे की सकुशल बरामदगी के लिए पुलिस की कई टीमों को मुस्तैदी के साथ...

गुडग़ांव(ब्यूरो): शहर के बादशाहपुर थाना एरिया अंतर्गत एक साल के मासूम बच्चे का अपहरण का मामला सामने आया है। बच्चे के अपहरण की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। अपहरणकर्ताओं की धरपकड़ और बच्चे की सकुशल बरामदगी के लिए पुलिस की कई टीमों को मुस्तैदी के साथ लगा दिया गया। हालांकि सैक्टर-39 अपराध शाखा ने कड़ी मेहनत के बाद बच्चे को सकुशल बरामद करते हुए अपरहण करने वालों को दबोच लिया।

बच्चे का अपहरण करने वालों में महिला समेत तीन लोग शामिल थे। इसके अलावा वारदात में प्रयुक्त बाइक भी अपराध शाखा ने बरामद कर ली है। पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक पूछताछ में पता चला कि आरोपित महिला को उसके पति ने छोड़ दिया है और इसकी दो लड़कियां हैं। आरोपित महिला के साथ पकड़े गए आरोपितों की जान-पहचान है।

महिला ने उक्त दोनों आरोपितों को कहा कि उसका लड़का नहीं है और उसे लड़का चाहिए जिसे वह पालेगी। महिला के कहने पर उक्त दोनों आरोपितों राजकुमार व सोनू ने बच्चे का अपहरण किया। पुलिस ने उक्त आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल कर ली है।

यह है मामला
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि वीरवार को बादशापुर थाना में नंद मार्केट निवासी सूरते ने शिकायत देकर बताया कि वह पीलिया व मोती झीरा का झाड़ा लगाता है। वीरवार को करीब 10 बजे इसके पोते का 1 साल का बेटा घर के बाहर चारपाई पर बैठा हुआ था। तभी बाइक सवार दो युवक लड़के आए और बच्चे को गोद में खिलाने के बहाने उठा लिया। बच्चे का दादा जब पोते को कुछ खिलाने के लिए सामान लेने अंदर गया तभी इसका फायदा उठाकर बाइक सवार युव बच्चे को लेकर फरार हो गए।

शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। मामले की संगीनता को देखते हुए अपराध शाखा सैक्टर-39ए गुरुग्राम की पुलिस टीम ने तत्परता से कार्यवाही करते हुए अपने गुप्त सुत्रों की सहायता से महिला समेत तीन लोगों को काबू कर लिया। इनकी पहचान मध्य प्रदेश निवासी राजकुमार, तावडू निवासी सोनू और बसई निवासी सीमा के रुप में की गई। राजकुमार और सोनू दोनों रिक्शा चलाने का काम करते हंै।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!