इनेलो का प्रदर्शन खत्म, हाइवे पर आवाजाही शुरू

Edited By Punjab Kesari, Updated: 10 Jul, 2017 04:51 PM

inld performance ends movement on highway begins

एस.वाई.एल मुद्दे पर इनेलो का सांकेतिक धरना प्रदर्शन खत्म हो गया है।

अंबाला (कमलप्रीत):एस.वाई.एल मुद्दे पर इनेलो का सांकेतिक धरना प्रदर्शन खत्म हो गया है। अंबाला नेश्नल हाईवे पर आवाजायी सामान्य हो गई है। बता दें कि पंजाब से  हाईवे पर जिन वाहनों को आने जाने में परेशानी हो रही थी वे अब आसानी से आ जा सकते हैं। इस धरने के बाद दुष्यंत चौटाला ने कहा कि धरने पर साथ देने वाले लोगों का धन्यवाद करता हूं। इस आंदोलन को आगे ले जाया जाएगा। इनेलो एस.वाई.एल के साथ-साथ किसानों की कर्जा माफी में भी अहम भूमिका निभाएगी। उन्होंने कहा कि लोगों को 6 घंटे परेशानी झेलनी पड़ी, उसके लिए वे माफी मांगते हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जल्द ही नए आंदोलन का एेलान किया जाएगा। 

उल्लेखनीय है कि आज सुबह एस.वाई.एल. मुद्दे को लेकर इनेलो ने सुबह 9 से 3 बजे तक हरियाणा-पंजाब बॉर्डर पर प्रदर्शन किया।  इनेलो 5 जगहों पर पंजाब से आने वाले सभी वाहनों को रोका। 

इन जगहों पर रोके गए वाहन
1. हरियाणा-पंजाब बॉर्डर सिरसा- यहां सांसद चरणजीत सिंह रोड़ी, दिग्विजय चौटाला व विधायक रहे।
2. रतिया-बुडलाडा रोड, जाखल पाइंट फतेहाबाद- यहां पूर्व विधायक सरदार निशान सिंह, विधायक बलवानसिंह और प्रो. रविंद्र सिंह थे।
3. नरवाना-खनौरी के पास जींद- यहां सभी विधायक और पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद थे। 
4. अम्बाला-शंभू बॉर्डर- यहां सांसद दुष्यंत चौटाला, विधायक जसविंदर सिंह संधू और पूर्व विधायक रामपाल माजरा मौजूद थे।
5. लालडू-चंडीगढ़ रोड़- यहां विपक्ष के नेता अभय सिंह चौटाला और पार्टी प्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोड़ा समेत पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!