Edited By Shivam, Updated: 23 Oct, 2021 06:33 PM
इंडियन नेशनल लोकदल के राष्ट्रीय प्रवक्ता व हरियाणा यूनियन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स के पूर्व अध्यक्ष अश्विनी दत्ता उस समय बाल-बाल बच गए, जब वह अपने एक रिश्तेदार की रस्म क्रिया से लुधियाना से लौटकर यमुनानगर आ रहे थे। उनकी गाड़ी राजपुरा फ्लाईओवर के पास...
यमुनानगर (सुरेंद्र मेहता): इंडियन नेशनल लोकदल के राष्ट्रीय प्रवक्ता व हरियाणा यूनियन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स के पूर्व अध्यक्ष अश्विनी दत्ता उस समय बाल-बाल बच गए, जब वह अपने एक रिश्तेदार की रस्म क्रिया से लुधियाना से लौटकर यमुनानगर आ रहे थे। उनकी गाड़ी राजपुरा फ्लाईओवर के पास दो ट्रकों के बीच में फंस गई। इस दौरान अश्विन दत्ता, उनकी गाड़ी में मौजूद लायंस क्लब यमुनानगर जगाधरी के पूर्व प्रधान हर्षित सहानी, विकी चोपड़ा, दीपक बख्शी को भी चोट आई। जिस पर उन्हें नजदीक के अस्पताल दाखिल करवाया गया जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)