इनेलो के विधायक जसविंदर संधू का निधन, वित्तमंत्री ने जताया शोक

Edited By Deepak Paul, Updated: 19 Jan, 2019 02:49 PM

inld mla jaswinder sandhu passes away

कुरुक्षेत्र के पिहोवा से इनेलो के विधायक और पूर्व मंत्री जसविंदर सिंह संधू का बीमारी के चलते निधन हो गया। संधू ने पिछले काफी समय से चंडीगढ़ पीजीआई में भर्ती थे जहां उन्होंने आखिरी सांस ली...

चंडीगढ/कुरुक्षेत्र (धरणी/रणदीप): कुरुक्षेत्र के पिहोवा से इनेलो के विधायक और पूर्व मंत्री जसविंदर सिंह संधू का बीमारी के चलते निधन हो गया। संधू पिछले काफी समय से मोहाली के निजी अस्पताल में भर्ती थे जहां उन्होंने आखिरी सांस ली। जसविंदर चौटाला सरकार के दौरान कृषि मंत्री थे और मौजूदा समय में इनेलो विधायक दल के नेता भी थे।

इनेलो के प्रवक्ता प्रवीण अत्रे ने बताया कि इनेलो से चार बार विधायक रहे जसविंदर संधू के निधन से पार्टी को गहरा आघात पहुंचा है। अत्रे ने बताया कि उनका अंतिम संस्कार रविवार दोपहर 12 बजे गांव गुमथला गढू में किया जाएगा। संधू इनेलो के दूसरे ऐसे विधायक हैं जिनका 6 महीने के भीतर निधन हुआ है। इससे पहले जींद से इनेलो के विधायक हरिचंद मिड्ढा का भी निधन हो चुका है। संधू के निधन से हरियाणा में शोक की लहर है।

वहीं भाजपा सरकार के वित्तमंत्री कै. अभिमन्यु ने जसविंदर संधु के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने यह शोक अपने ट्विटर हैंडल के माध्यम से व्यक्त किया। अभिमन्यु ने अपने ट्वीट में लिखा,'पिहोवा से विधायक सरदार जसविन्द्र सिंह संधू जी के आकस्मिक निधन का दुखद समाचार मिला. मैं ईश्वर से उनकी आत्मा को अपने चरणों में स्थान देने और उनके परिजनों को यह दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना करता हूँ.'

PunjabKesari, abhimany


 

 

 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!