इनेलो कार्यकारिणी में फेरबदल, नए जिलाध्यक्ष नियुक्त

Edited By Deepak Paul, Updated: 11 Feb, 2019 11:16 AM

inld executive reshuffle appointed new district head

इनैलो सुप्रीमो ओम प्रकाश चौटाला ने पार्टी के संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करते हुए पदाधिकारियों में बड़ा फेरबदल किया है। उन्होंने विधायक नसीम अहमद को मेवात का और हेमराज जागलान को पानीपत का जिलाध्यक्ष बनाया है।

चंडीगढ़(ब्यूरो): इनैलो सुप्रीमो ओम प्रकाश चौटाला ने पार्टी के संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करते हुए पदाधिकारियों में बड़ा फेरबदल किया है। उन्होंने विधायक नसीम अहमद को मेवात का और हेमराज जागलान को पानीपत का जिलाध्यक्ष बनाया है।इनैलो सुप्रीमो ने हलका प्रधानों और शहरी प्रधानों में भी बदलाव किया है। हलका प्रधानों में भारत मढ़हान डबकोली को इंद्री, मनजीत सिंह को अम्बाला कैंट, भगवंत सिंह सौंकड़ा को नीलोखेड़ी, सतप्रकाश बीसला महम, ओम प्रकाश हुड्डा को सांपला, बलवान सिंह जमालपुर को बवानीखेड़ा, रणबीर उर्फ धीरा सरपंच को तोशाम, विनोद अरोड़ा डबवाली, महावीर गुलिया बादली, जे.पी. सिंह को राई, जोङ्क्षगद्र मलिक बरौदा, बल्ली शेखावत सतनाली को महेंद्रगढ़, अजय खोसा नारनौल, राजा राम गोलवा नांगलचौधरी, कर्ण सिंह यादव को अटेली, कृष्ण यादव को पटौदी, बादशाहपुर के अटलवीर कटारिया, कलीराम खेदड़ को उकलाना, यशपाल बेरवाल भाटला को हांसी और रघुविंद्र को बरवाला का हलका प्रधान बनाया गया है।

जसविंद्र सिंह बिन्दु को कालांवाली का दूसरा हलका प्रधान बनाया गया है।
शहरी प्रधानों में रोहित कश्यप को इंद्री, यशपाल तनेजा को फतेहाबाद, सतीश सैनी को महम, रोहतक का अमरजीत कपूर उर्फ नीटू, भिवानी अनिल कठपालिया, सियाराम आंतिल को सोनीपत, शमशेर कटारिया को गुरुग्राम, बलराज गर्ग को उकलाना, राजू शर्मा को हांसी और जगदीश घिराय को बरवाला के शहरी प्रधान का जिम्मा सौंपा गया है।
इसके अलावा इनैलो सुप्रीमो ने 3 युवा जिला संयोजकों की भी नियुक्ति की है जिसमें मनजीत खैरी को हिसार, मनवीर लाम्बा रेवाड़ी और राजेश यादव को महेंद्रगढ़ का युवा जिला संयोजक बनाया गया है। 

इनैलो सुप्रीमो 11 फरवरी से लेकर 20 फरवरी तक प्रदेशभर का दौरा कर जनसभाओं को भी संबोधित करेंगे। 11 फरवरी को लाडवा, यमुनानगर, अम्बाला, 12 को कैथल, करनाल, पंचकूला, 14 फरवरी को फतेहाबाद, 15 को सिरसा व हिसार, 16 फरवरी को नारनौल, रेवाड़ी, 17 फरवरी को दादरी, भिवानी, 18 फरवरी को जींद व रोहतक, 19 फरवरी को मेवात, पलवल, 20 फरवरी को सोनीपत, झज्जर और गुरुग्राम में जनसभाओं को संबोधित करेंगे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!