Edited By Deepak Paul, Updated: 06 Feb, 2019 10:50 PM
यमुनानगर में बदमाशों के हौसले इतने बुलंद है कि विधायक के परिवार वाले सुरक्षित नहीं है...
यमुनानगर(सुमित ऑबरोय): यमुनानगर में बदमाशों के हौसले इतने बुलंद है कि विधायक के परिवार वाले सुरक्षित नहीं है। ताजा मामला यमुनानगर का ही है जहां के इनेलो से पूर्व विधायक रहे दिलबाग सिंह के भाई की कार पर बदमाश गोली चला फरार हो गए। मिली जानकारी के मुताबिक इनोवा कार में पूर्व विधायक का भतीजा था।
गाड़ी में बैठे पूर्व विधायक का भतीजा दिलराज ने गोली चलते ही तेज़ गाड़ी चला कर अपनी जान बचा ली। लेकिन इस हमले एक गोली राह चलते एक ऑटो चालक को जा लगी। जिसके चलते उसको इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। फिलहाल गोली चलाने वालों का नहीं चला। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में लगी है। वहीं बताया जा रहा है कि पूर्व विधायक के बड़े भाई पर पहले भी हमला हो चुका है