इंदुराज नरवाल 17 नवंबर को लेंगे विधायक पद की शपथ, 6 दिसंबर को होगा कार्यकर्ता सम्मेलन

Edited By vinod kumar, Updated: 15 Nov, 2020 03:02 PM

induraj narwal to take oath as mla on november 17

बरोदा उपचुनाव जीते कांग्रेस के इंदुराज नरवाल 17 नवंबर को विधायक पद की शपथ लेंगे। इसके बाद 6 दिसंबर को कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। जिसमें कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे। सम्मेलन के बाद हर गांव का धन्यवाद दौरा किया जाएगा। इसकी जानकारी आज...

गोहाना (सुनील): बरोदा उपचुनाव जीते कांग्रेस के इंदुराज नरवाल 17 नवंबर को विधायक पद की शपथ लेंगे। इसके बाद 6 दिसंबर को कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। जिसमें कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे। सम्मेलन के बाद हर गांव का धन्यवाद दौरा किया जाएगा। इसकी जानकारी आज गोहाना में कांग्रेस के राज्यसभा सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने प्रेस कॉन्फेंस कर दी।  

इस दौरान दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बरोदा उपचुनाव में लोगों ने प्रदेश सरकार को नकराने का काम किया है। उन्होंने कहा कि यह सरकार किसानों को बर्बादी को और ले गई। यह अहंकार भरी सरकार है। जिसको बरोदा उपचुनाव में झटका दिया।  



उन्होंने कहा कि लगता है इसके बाद भी यह सुधरने वाले नहीं है। दीपेंद्र ने कहा कि हम सरकार के खिलाफ लड़ाई लड़ेंगे। हरियाणा के लोगों और प्रदेश के उज्जवल भविष्य के लिए सरकार के खिलाफ लड़ाई लड़ेंगे। वहीं बीजेपी व जेजेपी द्वारा इंदुराज को कोई नहीं जानने की बात कहने पर दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि इस अहंकार को लोगों ने तोड़ा है। लोग इस गठबंधन की सरकार में विश्वास नहीं रखते।

बता दें कि बीती 3 नवंबर को बरोदा उपचुनाव के लिए वोटिंग हुई थी, इसके बाद 10 नवंबर को वोटों की गिनती हुई। जिसमें कांग्रेस प्रत्याशी इंदुराज नरवाल बाजी मार गए। उन्होंने बीजेपी के प्रत्याशी योगेश्वर दत्त को 10 हजार से अधिक मतों के अंतर से हराया। इस जीत के बाद अब इंदुराज मंगलवार को विधायक पद की शपथ लेंगे। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!