Edited By Deepak Paul, Updated: 30 Jan, 2019 10:37 AM
भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम में शाहाबाद की 4 खिलाडिय़ों का चयन हुआ है। यह चारों हॉकी खिलाड़ी हॉकी द्रोण कोच बलदेव सिंह से पंजाब में प्रशिक्षण ले रही हैं।
शाहाबाद मारकंडा(सपरा): भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम में शाहाबाद की 4 खिलाडिय़ों का चयन हुआ है। यह चारों हॉकी खिलाड़ी हॉकी द्रोण कोच बलदेव सिंह से पंजाब में प्रशिक्षण ले रही हैं। इनमें गगनदीप कौर, प्रभलीन, प्रियंका व रीत शामिल हैं। प्रभलीन महिला हॉकी टीम में नया चेहरा होगा जिसका चयन पहली बार टीम के लिए हुआ है। द्रोणाचार्य अवार्डी कोच बलदेव सिंह ने बताया कि प्रभलीन कलात्मक हॉकी से पारंगत खिलाड़ी है और निश्चित रूप से यह खिलाड़ी जूनियर टीम में प्रदर्शन करने के बाद जल्द ही सीनियर हॉकी टीम में जगह बनाने में कामयाब होगी।
गगनदीप कौर, प्रभलीन व प्रियंका भी तेजतर्रार खिलाड़ी हैं। आने वाले समय में भारतीय महिला हॉकी सीनियर टीम में शाहाबाद की 6-7 खिलाड़ी शामिल होंगी। कोच ने कहा कि आने वाले समय में हरियाणा में नैशनल चैम्पियनशिप होने जा रही है लेकिन इन चारों खिलाडिय़ों के जाने से टीम को नुक्सान होगा। प्रभलीन के पिता हरिन्द्र सिंह ने कहा कि अपनी बेटी की इस उपलब्धि से वह बेहद खुश हैं।