Edited By Rakhi Yadav, Updated: 11 May, 2018 12:24 PM
बहादुरगढ़ में प्रदेश भर के सफाई कर्मचारियों ने नगर पालिका सफाई कर्मचारी संघ के बैनर तले अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। सरकार की अनदेखी के चलते ही इस अनिश्चितकालीन हड़ताल की घोषणा ....
बहादुरगढ(प्रवीन धनखड़): बहादुरगढ़ में प्रदेश भर के सफाई कर्मचारियों ने नगर पालिका सफाई कर्मचारी संघ के बैनर तले अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। सरकार की अनदेखी के चलते ही इस अनिश्चितकालीन हड़ताल की घोषणा की गई है। इस हड़ताल की वजह से शहर में जगह-जगह कूड़े के ढेर इक्टठा हो गए है।
कर्मचारियों की मांग है कि कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जाए और समान काम समान वेतन दिया जाए। जिसके चलते सफाई कर्मचारी और फॉयर ब्रिगेड कर्मचारी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रहे है।