हरियाणावासियों को 'मनोहर सौगात', हर जिले में हुआ व्यायामशालाअों का उद्घाटन(Video)

Edited By Nisha Bhardwaj, Updated: 05 May, 2018 04:57 PM

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने अपने जन्मदिन पर प्रदेश में बनी 309 व्यायामशालाओं का उद्घाटन किया। इसी के तहत भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने जिला फतेहाबाद में बनी 29 व्यायामशालाओं का उद्घाटन किया। इस कार्यक्रम को लेकर स्थानीय प्रशासन की ओर से बीडीपीओ...

टोहाना(सुशील सिंगला): मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने अपने जन्मदिन पर प्रदेश में बनी 309 व्यायामशालाओं का उद्घाटन किया। इसी के तहत भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने जिला फतेहाबाद में बनी 29 व्यायामशालाओं का उद्घाटन किया। इस कार्यक्रम को लेकर स्थानीय प्रशासन की ओर से बीडीपीओ कार्यालय परिसर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें सैकडों की संख्या में ग्रामीणों एंव सरपंच व सरपंच प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस दौरान बराला ने केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों का ब्खान किया तथा सरकार के कार्यों की सराहना की। कार्यक्रम में पहुंचने से पहले बराला का जोरदार स्वागत किया गया। 
PunjabKesari
बराला ने कहा कि प्रदेश सरकार की यह मंशा है कि जिस भी गांव में खाली जगह पड़ी है वहां व्यायामशालाएं बनाई जाए। इसी के तहत 30 व्यायामशालाएं बनाई जाएगी। बराला ने कहा कि व्यायामशालाएं खोले जाने का लाभ हर वर्ग के लोगों को मिलेगा जिसके चलते युवा वर्ग भी व्यायाम कर अपने शरीर को हष्ट-पुष्ट बना सकेगा तथा नशे जैसी बीमारी से दूर रहेगा। इस दौरान बराला ने प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहरलाल को उनके 64वें जन्मदिवस की बधाई दी। 

PunjabKesari
सोनीपत(पवन राठी): कैबिनेट मंत्री कविता जैन ने सोनीपत के थाना कला गांव में व्यायामशाला का उद्धघाटन किया। जैन ने कहा कि हमने लाखों युवाओ को रोजगार दिया है और सोनीपत जिले में कुल 36 व्यायामशालाएं खोली गई हैं। कविता जैन ने कहा खेलों में हरियाणा सबसे आगे है। हरियाणा के खिलाड़ियों ने हाल ही में हुए कॉमनवेल्थ खेलों में अपना दम दिखाया है। वहीं उन्होंने कहा कि व्यायामशाला खोले जाने से बेहतर खिलाड़ी आगे आएंगे और विपक्ष का काम तिलमिलाना है।
PunjabKesari
करनाल(विकास मेहला): करनाल हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने करनाल में 17 व्यायामशालाअों की सौगात दी। विधायकों ने अपने-अपने विधानसभाओं में व्यायाम शालाओं का उद्घाटन किया। असंध से विधायक बख्शिश सिंह ने सबसे पहले मुख्यमंत्री मनोहर लाल के जन्मदिन पर उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने आज पंचकूला के एक गांव से करीब 309 व्यायामशालाओं का एक ही समय में उद्घाटन करके विकास की नई पहल की है और विपक्ष के लोगों को बताया कि करीब 105 करोड रूपए से बनने वाली व्यायामशालाओं को बिना किसी सरकारी खर्च और औपचारिकता के लोगों को सुपर्द कर दिया। उन्होंने कहा कि यदि यहीं उद्घाटन कांग्रेस या चौटाला के राज में होते तो लाखों रुपए के सरकारी खर्च होता और रैली के माध्यम से यह घोषणा होती परन्तु मुख्यमंत्री मनोहर लाल की सोच दुरगामी है। उनका मानना है कि प्रदेश के विकास के लिए वह बिना किसी लोभ-लालच के काम कर रहे है और वह प्रदेश की अढाई करोड जनता के पैसे का प्रदेश के विकास के लिए प्रयोग कर रहे हैं। 

उन्होंने कहा कि आज जाणी गांव के साथ-साथ असंध विधानसभा क्षेत्र में भाम्भरेहडी, ठरी, कबूलपुर खेडा, गंगाटेहडी, चौगामा की व्यायामशालाओं का उदघाटन किया गया है। इन व्यायामशालाओं पर सरकार द्वारा करीब 2 करोड़ रुपए खर्च किया गया है। इन व्यायामशालाओं से युवाओं सहित वृद्धजनों को स्वास्थ्य में लाभ मिलेगा। उन्होंने बताया कि जाणी गांव में इनके प्रयासों से ऑपन जिम भी खोली गई है, जिसका यहां के लोगों पूरा लाभ ले रहे है। विधायक ने ग्रामीणों को कहा कि वे अपने सार्वजनिक विकास उन्हें बताए ताकि समय रहते उनकों पूरा किया जाए।
PunjabKesari
गुरुग्राम(सतीश राघव): गुरुग्राम जिले में सात व्यायामशालाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया गया है l जिले  के गांव डाबोधा और घोषगढ़ में 2 व्यायामशालाओं का उद्घाटन किया गया है। गांव डाबोधा और घोषगढ़ में व्यायामशालाओं के उद्घाटन के अवसर पर पटौदी की विधायक श्रीमती बिमला चौधरी ग्रामीणों के बीच मौजूद रही, वहीं दूसरी ओर गांव हाजीपुर में सोहना के विधायक श्री तेजपाल तंवर ने 5 व्यायामशालाओं की आधारशिला रखी, जो गांव निमोठ, हाजीपुर, घामडोज, रिठौज तथा दमदमा में बनाई जाएंगी l जिले में प्रत्येक व्यायामशाला के निर्माण पर लगभग 30 लाख रुपए की राशि खर्च हुई है। पटौदी से विधायक बिमला चौधरी ने कहा कि गांव वाले अगर जमीन देंगे तो आगे और व्यायामशालाएं खोली जाएंगी। 
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!