Edited By Isha, Updated: 25 Feb, 2021 01:26 PM
हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने आज के दिन को ऐतिहासिक बताया। दरअसल विधानसभा अध्य्क्ष ने आज एमओयू साइन किया जिसके तहक आने वाले आने वाले 2/3 सालों में पूरी विधानसभा डिजिटल हो
चंडीगढ़(धरणी): हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने आज के दिन को ऐतिहासिक बताया। दरअसल विधानसभा अध्य्क्ष ने आज एमओयू साइन किया जिसके तहक आने वाले आने वाले 2/3 सालों में पूरी विधानसभा डिजिटल हो जाएगी। उन्होंने कहा कि विधानसभा को पेपरलेस करने का सपना एक वर्ष पहले संजोया गया था।
मिनिस्ट्री ऑफ पार्लियामेंट्री अफेर्स के साथ हरियाणा सरकार व विधान सभा का त्रिपक्षीय एमओयू हुआ है। विधानसभा अध्यक्ष ने बताया कि हिमाचल प्रदेश विधानसभा पूरी तरह डिजिटल हो चुकी है। पेपरलेस होने से बहुत बड़ी बचत होगी। विधानसभा के कार्य करने में भी तेजी होगी।
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)