उप-चुनावों में जनता ने मोदी और BJP की नीतियों पर अपनी मुहर लगा दी है: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

Edited By Isha, Updated: 13 May, 2026 05:22 PM

in the by elections the public has put its seal of approval on the policies of

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने उप-चुनावों में जीत हासिल करने वाले सभी विजयी उम्मीदवारों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि आम जनता ने उप-चुनावों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने उप-चुनावों में जीत हासिल करने वाले सभी विजयी उम्मीदवारों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि आम जनता ने उप-चुनावों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी की नीतियों पर अपनी मुहर लगा दी है।

मुख्यमंत्री बुधवार को नई दिल्ली स्थित हरियाणा भवन में मीडिया से बातचीत कर रहे थे। इस अवसर पर विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार भी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की बदौलत, उनके नेतृत्व में लगातार भारतीय जनता पार्टी की सरकार बन रही है। प्रधानमंत्री की नीतियों पर आम जनता का विश्वास लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस लगातार झूठ का सहारा लेकर लोगों के बीच आती है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जो कहते हैं, उसे पूरा करते हैं। इसी तरह, हरियाणा में हुए उप-चुनावों में एकतरफा जीत दर्ज की गई है।

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि चुनावों में जनता ने कांग्रेस के चेहरे से नकाब हटा दिया है। कांग्रेस झूठ बोलने का काम करती है। जनता ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी की नीतियों पर विश्वास व्यक्त किया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!