संदिग्ध परिस्थितियों में महिला ने निगला जहर, पति सहित 4 पर केस दर्ज

Edited By Deepak Paul, Updated: 14 Jul, 2018 03:52 PM

in suspicious circumstances woman was diagnosed with poison

राजनगर निवासी एक विवाहिता द्वारा संदिग्ध परिस्थितियो में जहर निगलने से मौत का मामला प्रकाश में आया है। मृतका की उम्र 48 वर्ष के करीब बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि मृतका के चार बच्चे हैं। घटना के समय घर पर कोई नहीं था। अचानक घर अाई बेटी ने मां...

टोहाना( सुशील सिंगला): राजनगर निवासी एक विवाहिता द्वारा संदिग्ध परिस्थितियो में जहर निगलने से मौत का मामला प्रकाश में आया है। मृतका की उम्र 48 वर्ष के करीब बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि मृतका के चार बच्चे हैं। घटना के समय घर पर कोई नहीं था। अचानक घर अाई बेटी ने मां को उल्टियां करते देखा तो पिता कतो इसकी सूचना दी।मौके पर पहुंचे परिजनों ने महिला को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मृतका के पति सहित चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। वहीं मृतका परिजनों ने उसके पति व पड़ोसियों पर हत्या का अारोप लगाया है। 

जानकारी अनुसार हिसार के बरवाला निवासी मृतका भोती देवी का लगभग 25 वर्ष पूर्व विवाह पूर्व राजनगर निवासी महेंद्र के साथ हुआ था। मृतका की दो लडकिया मनीषा व काजल विवाहित है जबकि लडके अविवाहित है। मृतका की बेटी काजल कुछ दिन से घर में आई हुई थी। अचानक जहरीला पदार्थ निगल लिया। जब उसकी बेटी ने अपनी मां को उल्टिया करते देखा तो उसने उसके पिता को मौके पर बुलाया तथा महिला को नागरिक अस्पताल मे ले जाया गया। जहां 4 घंटे तक मौत से लडते-लडते महिला ने दम तोड दिया। मृतका के मरने के बाद उसकी सूचना पाकर मौके पर पहुंचे मृतका के मायके पक्ष के लोगो ने पति सहित चार पर आरोप लगाया है।
PunjabKesari
क्या कहते है परिजन 
मृतका के भाई शमशेर ने कहा कि उसकी बहन को उसके पति व पड़ोसियो ने मारा है। उन्होने कहा है कि उसके साथ मारपीट भी की है। असका कहना है कि बहन को घरेलू कलह के चलते मारा गया है। उसने बताया कि ससुरालपक्ष के लोगों ने उन्हें घटना की सूचना भी नहीं दी।
PunjabKesari
क्या कहता है मृतका का पति
इस बारे में मृतका के पति महेंद्र ने बताया कि बुधवार को उनका पशु बीमार होने के कारण वह उसके लिए दवाई लेने के लिए घूम रहा था लेकिन अचानक उसकी मौत हो गई। जिसके बाद वह पशु के लिए परेशान था तो उसकी बेटी काजल ने उसे बताया कि उसकी मां ने जहरीला पदार्थ खा लिया है। उसने मौके पर आकर भोती को अस्पताल में पहुंचाया जहां उसने दम तोड दिया। उसने कहा कि पहले परिवार में जरूर घरेलू कलह थी लेकिन अब कुछ महीनो से सब कुछ ठीक चल रहा था। 
PunjabKesari
क्या कहते है चौकी इंचार्ज 
इस बारें में चौकी इंचार्ज साधुराम ने बताया कि उनके पास संदिग्ध परिस्थितियो में महिला द्वारा जहरीला पदार्थ खाने का मामला आया है, फिलहाल मामले की गहनता से जांच चल रही है। पुलिस ने मृतका के भाई की शिकायत पर पति सहित चार लोगो के खिलाफ धारा 306 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!