पीएम मोदी के बैठक में सीएम खट्टर भी शामिल रहे, मुख्यमंत्री ने रखा हरियाणा का पक्ष

Edited By Shivam, Updated: 11 May, 2020 11:17 PM

in pm modi meeting chief minister manohar lal favored haryana

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन की लम्बी अवधि के कारण बंद पड़ी औद्योगिक एवं आर्थिक गतिविधियों को चरणबद्घ तरीके से पुन: संचालित करने की केन्द्र सरकार द्वारा राज्यों को दी गई अनुमति को और आगे बढ़ाते हुए केन्द्र सरकार से मांग...

चंडीगढ़ (धरणी): हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन की लम्बी अवधि के कारण बंद पड़ी औद्योगिक एवं आर्थिक गतिविधियों को चरणबद्घ तरीके से पुन: संचालित करने की केन्द्र सरकार द्वारा राज्यों को दी गई अनुमति को और आगे बढ़ाते हुए केन्द्र सरकार से मांग की है कि केवल कंटेनमेंट जोन को छोडकऱ ग्रीन, ओरेंज व रेड जोन में ये गतिविधियां चलाने के लिए राज्यों को अपने स्तर पर अधिकृत करने की मांग की है। मुख्यमंत्री ने यह मांग प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ आज राज्यों के मुख्यमंत्रियों की हुई वीडियो कांफे्रसिंग के दौरान हरियाणा का पक्ष रखते हुए उठाई।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सोमवार को चण्डीगढ़ में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ आज राज्यों के मुख्यमंत्रियों की हुई वीडियो कांफे्रसिंग के दौरान हरियाणा का पक्ष रखते हुए कहा कि श्रम कानूनों में सुधारों को राज्यों को आपदा की इस घड़ी में आपसी प्रतिस्पर्धा का विषय नहीं बनाना चाहिए। उन्होंने प्रधानमंत्री को आश्वस्त किया कि वित्त वर्ष 2020-21 के दूसरी तिमाही में हरियाणा की सकल घरेलू उत्पाद दर पिछले वित्त वर्ष 2019-20 के दूसरी तिमाही के स्तर के समीप पहुंचाने का हर संभव प्रयास किया जाएगा। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि आगे चल कर युवाओं के भविष्य के मद्देनजर केन्द्र सरकार से स्कूल, कॉलेजों, प्रोफेशनल कोर्सिस वाले शैक्षणिक संस्थानों को सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रख कर 50 प्रतिशत सीमा के साथ खोलने के बारे में सोचना चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना के खिलाफ लड़ाई में प्रदेश सरकार द्वारा किए गए सभी प्रयासों के डाक्यूमेंटेशन का कार्य हरियाणा लोक प्रशासन संस्थान के निर्देशन में किया जा रहा है।

Related Story

Trending Topics

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!