Edited By Manisha rana, Updated: 01 Jun, 2026 02:50 PM

साइबर थाना फतेहाबाद पुलिस ने विदेश में रह रहे परिचित के नाम पर साइबर ठगी करने के मामले में उत्तराखंड के जिला बाजपुर स्थित मुंडिया पिस्तौर निवासी गुलवेस अंसारी पुत्र वाजिद अली को गिरफ्तार किया है।
फतेहाबाद : साइबर थाना फतेहाबाद पुलिस ने विदेश में रह रहे परिचित के नाम पर साइबर ठगी करने के मामले में उत्तराखंड के जिला बाजपुर स्थित मुंडिया पिस्तौर निवासी गुलवेस अंसारी पुत्र वाजिद अली को गिरफ्तार किया है।
थाना साइबर क्राइम फतेहाबाद प्रभारी निरीक्षक राहुल देव ने बताया कि शिकायतकर्ता दमकौरा निवासी भगत सिंह ने नैशनल साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायतकर्ता ने बताया था कि उसके गांव का एक परिचित पिछले कई वर्षों से अमरीका में रह रहा है। 14 जुलाई, 2025 को उसके परिचित की फेसबुक आई.डी. से उसे पैसों की तत्काल आवश्यकता होने संबंधी संदेश प्राप्त हुआ।
इसके बाद व्हाट्सएप कॉल और विभिन्न बैंक खातों तथा क्यू.आर. कोड के माध्यम से उससे अलग-अलग किश्तों में कुल 4 लाख 55 हजार रुपए ट्रांसफर करवा लिए गए। बाद में जब शिकायतकर्ता ने अपने परिचित से संपर्क किया तो पता चला कि उसकी फेसबुक आई.डी. हैक हो चुकी थी और उसने किसी प्रकार की धनराशि नहीं मांगी थी। इसके बाद शिकायतकर्ता को अपने साथ हुई साइबर ठगी का पता चला और उसने नैशनल साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज करवाई।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)