भ्रष्टाचार के मामले में भाजपा ने कांग्रेस को भी पीछे छोड़ा: अभय चौटाला (VIDEO)

Edited By Shivam, Updated: 01 Apr, 2018 10:59 PM

इनेलो नेता अभय चौटाला जल्द ही प्रदेश की भाजपा सरकार के कई मंत्रालयों के घोटालों का खुलासा करेंगे। उनका कहना है कि प्रदेश सरकार में ऐसा कोई मंत्रालय नहीं है जो भ्रष्टाचार में लिप्त ना हो, भ्रष्टाचार के मामले में भाजपा ने कांग्रेस को भी पीछे छोड़ दिया...

रोहतक(दीपक भारद्वाज): इनेलो नेता अभय चौटाला जल्द ही प्रदेश की भाजपा सरकार के कई मंत्रालयों के घोटालों का खुलासा करेंगे। उनका कहना है कि प्रदेश सरकार में ऐसा कोई मंत्रालय नहीं है जो भ्रष्टाचार में लिप्त ना हो, भ्रष्टाचार के मामले में भाजपा ने कांग्रेस को भी पीछे छोड़ दिया है। चौटाला आज रोहतक ब्लॉक ऑफिस में चल रहे सरपंच व ग्राम सचिवों के धरने को समर्थन देने पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को प्रदेश के सरपंचों से माफी मांग कर इनकी मांगों को पूरा करना चाहिए। क्योंकि उन्होंने प्रदेश के सरपंचों का अपमान किया है।

PunjabKesari

अभय सिंह ने कहा भ्रष्टाचार के मामले में भाजपा कांग्रेस से भी आगे निकल गई है, जिसपर इनेलो सभी जल्द ही पंचायती राज, शहरी निकाय व आबकारी मंत्रालय के घोटाले जल्द उजागर करेगी। वहीं ई प्रणाली को लेकर चल रहे सरपंचों के धरने को जायज बताते हुए कहा कि सरपंचों के साथ मुख्यमंत्री ने जो व्यवहार किया है वह प्रदेश का अपमान है। मुख्यमंत्री को तुरन्त माफी मांग कर इनकी मांगे मान लें।

आम आदमी पार्टी के हरियाणा राजनीति में उतरने पर अभय सिंह ने कहा कि सभी को अपना राजनैतिक दल बढ़ाने का अधिकार है। केजरीवाल से प्रदेश की जनता अपने आप पूछ लेगी कि हरियाणा के प्रति पंजाब में उनकी दोहरी नीति क्यों है? साथ ही उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि ये ही नहीं पता चल रहा है हरियाणा में कौनसी कांग्रेस है। ये चुनावी मोड में नही घमासान के मोड में हैं। अनिल विज पर हुए हमले को अभय सिंह ने निंदनीय बताते हुए कहा कि वे इस तरह के घटनाओं के पक्षधर नही हैं।

Related Story

Trending Topics

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!