Edited By vinod kumar, Updated: 29 Aug, 2020 01:19 PM
कोरोना वायरस होने के बाद गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की सेहत में संतोषजनक सुधार हो रहा है और वह तनावमुक्त हैं। हालांकि उनकी जांच रिपोर्ट अभी निगेटिव नहीं आई है, लेकिन वह अब पहले से काफी स्वस्थ महसूस...
चंडीगढ़ (धरणी): कोरोना वायरस होने के बाद गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की सेहत में संतोषजनक सुधार हो रहा है और वह तनावमुक्त हैं। हालांकि उनकी जांच रिपोर्ट अभी निगेटिव नहीं आई है, लेकिन वह अब पहले से काफी स्वस्थ महसूस कर रहे हैं। इस बारे चिकित्सा अधीक्षक डॉ एके दुबे ने बताया कि सीएम मनोहर लाल की रक्त और सीटी जांच करवाई गई है।
उन्होंने कहा कि एम्स, नई दिल्ली और पीजीआईएमएस, रोहतक के डॉक्टरों की एक मल्टी डिसिप्लिनरी टीम, गुरुग्राम के सिविल सर्जन डॉ. वीरेंद्र यादव और डॉ. सुशीला कटारिया और टीम ने मुख्यमंत्री की स्थिति व उपचार तथा उनके स्वास्थ्य में हो रहे सुधार की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने बताया कि कुल मिलाकर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ठीक और तनावमुक्त हैं।