Edited By vinod kumar, Updated: 22 Sep, 2020 02:28 PM
कृषि विधेयकों के लेकर हरियाणा में मचे घमासान के बीच आज सीएम आवास पर बीजेपी की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। इसमें भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओपी धनखड़ और मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर मौजूद रहे। इसके साथ ही संगठन महामंत्री सुरेश भट्ट भी शामिल हुए। बैठक में भाजपा...
चंडीगढ़ (धरणी): कृषि विधेयकों के लेकर हरियाणा में मचे घमासान के बीच आज सीएम आवास पर बीजेपी की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। इसमें भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओपी धनखड़ और मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर मौजूद रहे। इसके साथ ही संगठन महामंत्री सुरेश भट्ट भी शामिल हुए। बैठक में भाजपा के संगठन विस्तार को लेकर चर्चा हुई।
बता दें कि कुछ दिन पहले भाजपा ने जिलाध्यक्षों के नामों की घोषणा की थी, लेकिन अभी तक अन्य प्रकोष्ठ के नाम तय होने बाकी है। इसी को लेकर मुख्यमंत्री और प्रदेशाध्यक्ष की बैठक हुई।