Edited By vinod kumar, Updated: 05 Aug, 2021 04:08 PM
हरियाणा कैबिनेट की अहम बैठक बुधवार को मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की अध्यक्षता में हुई। जिसमें कई अहम फैसले लिए गए हैं। इस बैठक में 42 एजेंडे रखे गए। इसमें से 37 पास हो गए। पांच एजेंडे खारिज कर दिए गए।
चंडीगढ़ (धरणी): हरियाणा कैबिनेट की अहम बैठक बुधवार को मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की अध्यक्षता में हुई। जिसमें कई अहम फैसले लिए गए हैं। इस बैठक में 42 एजेंडे रखे गए। इसमें से 37 पास हो गए। बैठक खत्म होने के बाद मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने लिए गए फैसलों के बारे में जानकारी दी। नीचे देखें कौन-कौन से फैसले लिए गए-
बैठक में लिए गए फैसले
1. टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली हॉकी टीम में शामिल हरियाणा के दोनों खिलाड़ियों को ढाई-ढाई करोड़ व ग्रुप बी की नौकरी दी जाएगी।
2. 20 अगस्त से हरियाणा विधानसभा का मानसून सत्र शुरु होगा।
3. जमीन अदला बदली पर अब सात प्रतिशत स्टांप ड्यूटी नहीं लगेगी। अब एक ट्रांजेक्शन पर केवल 5 हजार रुपये देने होंगे।
4. रेंटल हाउसिंग नीति को मंजूरी दी गई।
5. गरीबों को 6000 रुपये प्रति वर्ष प्रीमियम।
6. सरकारी विभागों की जमीन के लिए बनेगा लैंड बैंक।
7. रेंटल हाउसिंग स्कीम को कैबिनेट की मंजूरी। चार प्रकार की रेंटल पॉलिसी बनाई गई है।
8. टीचर ट्रांसफर पॉलिसी में संशोधन किया गया।
9. हरियाणा कौशल रोजगार निगम का गठन होगा।
10. महाराजा अग्रसेन के नाम पर हिसार एयरपोर्ट का नाम होगा।