पुलिस चौकी के पास ही चलाई जा रही थी अवैध बम फैक्ट्री, सीएम फ्लाइंग ने मारी रेड

Edited By Isha, Updated: 31 Oct, 2020 11:22 AM

illegal bomb factory was being run near the police station cm flying killed

सीएम फ्लाइंग ने सोनीपत में गुप्त सूचना के आधार पर जब एक फैक्ट्री पर छापा मारा तो वहां पर अवैध रूप से छोटे बम पटाखे बनाने का कार्य किया जा रहा था। बारोटा पुलिस चौकी के पास अवैध रूप से बम पटाखे बनाते हुये पकड़ा है। सीएम फ्लाइंग द्वारा सो

सोनीपत (पवन राठी): सीएम फ्लाइंग ने सोनीपत में  अवैध रूप से छोटे बम पटाखे बनाने का कार्य करने वाली फैक्ट्री पर छापा मारा।  सोनीपत जिले में ये तीसरी बम पटाखे बनाने की फैक्ट्री पकड़ी गई है। फैक्ट्री चलाने वाला आरोपी मौके से फरार हो गया,  वहीं पुलिस ने 4 लोगों को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार अजीत कुमार डी.एस.पी. के नेतृत्व में सी.एम. फ्लाइंग की टीम ने छापेमारी के दौरान फैक्टरी में भारी मात्रा में कैमिकल्स मिला है। सी.एम. फ्लाइंग की टीम ने कागजाती कार्रवाई की तो पता चला कि फैक्टरी संचालक ने किसी भी विभाग से किसी प्रकार की कोई मंजूरी  नहीं ले रखी थी। 

दरअसल औद्योगिक क्षेत्र सोनीपत में सी.एम. फ्लाइंग टीम को पटाखे बनाने की गुप्त सूचना मिली थी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची सी.एम. फ्लाइंग टीम जानकारी जुटाई तो काफी मात्रा में कैमिकल्स मिला, जिसमें पोप-पोप ब्रांड के नाम से पटाखे बनाए जा रहे थे। उन्होंने बताया कि फैक्टरी के अंदर कई मशीने मिली हैं जबकि एक लैब भी मिली है। वहीं इस रेड के बाद पुलिस फिर सवालों के घेरे में है कि आखिरकार पुलिस चौकी के इतना नजदीक अवैध बम फैक्ट्री कैसे चल रही थी।  

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!