Edited By Shivam, Updated: 15 Jul, 2019 06:21 PM
जिले में बाढ़ सम्बन्धी या फिर जल भराव सम्बन्धी जानकारी के आदान-प्रदान के लिए जिला प्रशासन ने कंट्रोल रूम स्थापित किया है। जिसका दूरभाष नम्बर...
अंबाला (अमन): जिले में बाढ़ सम्बन्धी या फिर जल भराव सम्बन्धी जानकारी के आदान-प्रदान के लिए जिला प्रशासन ने कंट्रोल रूम स्थापित किया है। जिसका दूरभाष नम्बर 0171-2533360 है। यह नम्बर 24 घंटे कार्यरत रहेगा। कोई भी व्यक्ति जल भराव या बाढ़ सम्बन्धी सूचना इस नम्बर पर दे सकता है।
गौरतलब है कि शनिवार देर रात से शुरू हुई बारिश रविवार पूरा दिन-रात भी जारी रही। जिसके चलते शहर का ऐसा कोई इलाका नजर नहीं आया जहां जलभराव न हुआ हो। शहर के निचले इलाकों में तो हालात काफी बदतर नजर आए। काफी घरों में पानी घुस गया और इस कारण स्थानीय लोगों को छतों पर शरण लेनी पड़ी है।
मूसलाधार बारिश से कॉलोनियां हुई तालाब में तब्दील, ट्रैक्टर से किया राहत बचाव कार्य