Edited By Punjab Kesari, Updated: 08 Aug, 2017 09:14 AM
हरियाणा आई.ए.एस. एसोसिएशन ने आई.ए.एस. अफसर की पुत्री के साथ हुई घटना को लेकर कड़ा संज्ञान लिया है।
चण्डीगढ़ (चंद्रशेखर धरणी):हरियाणा आई.ए.एस. एसोसिएशन ने आई.ए.एस. अफसर की पुत्री के साथ हुई घटना को लेकर कड़ा संज्ञान लिया है। प्रदेश के सारे आई.ए.एस. अधिकारी पूरे मामले को लेकर एक हो गए हैं। एसोसिएशन ने आज इस प्रकरण पर मंत्रणा करने के लिए बैठक बुलाई है। बैठक का समय और स्थान आज सुबह ही तय होगा। सूत्रों के अनुसार इस बैठक में सरकार पर दबाव बनाया जा सकता है।
उल्लेखनीय है कि विकास बराला पर लगे छेड़छाड़ के आरोपों के बाद लगातार विपक्ष द्वारा सुभाष बराला के इस्तीफे की मांग की जा रही थी। हालांकि सीएम मनोहर लाल साफ कह चुके हैं कि सुभाष बराला इस मामले में आरोपी नहीं लिहाजा उनका अस्तीफा नहीं लिया जाएगा।