IAS अशोक खेमका का आठ माह बाद 53वां तबादला, ट्वीटर पर छलका दर्द

Edited By vinod kumar, Updated: 27 Nov, 2019 07:16 PM

ias ashok khemka transferred 53rd after eight months

हरियाणा सरकार ने आज बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। इसमें 14 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए गए। सरकार द्वारा जारी की गई सूची में हरियाणा के सीनियर आईएएस अशोक खेमका भी शामिल हैं।

चंडीगढ़(धरणी): हरियाणा सरकार ने आज बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। इसमें 14 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए गए। सरकार द्वारा जारी की गई सूची में हरियाणा के सीनियर आईएएस अशोक खेमका भी शामिल हैं। खेमका का 53वां तबादला किया गया है। उन्हें अभिलेखागार, पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग में प्रमुख सचिव बनाया गया है। खेमका इससे पहले वे विज्ञान एवं तकनीकी विभाग के प्रमुख सचिव पद पर कार्यरत थे। 8 महीने बाद खेमका का यह तबादला किया गया है। 

तबादला होने पर अशोक खेमका ने ट्वीट कर अपना दुख जाहिर किया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा है कि फिर तबादला, लौट कर फिर वहीं, कल संविधान दिवस मनाया गया, आज सर्वोच्च न्यायालय के आदेश एवं नियमों को एक बार और तोड़ा गया, कुछ प्रसन्न होंगे, अंतिम ठिकाने जो लगा, ईमानदारी का ईनाम जलालत।

PunjabKesari, haryana

अशोक पहले भी इस महकमे में कर चुके हैं काम
बता दें कि इखेमका पहले भी इस महकमे में काम कर चुके हैं। पश्चिम बंगाल के कोलकाता में जन्मे खेमका ने आईआईटी खडग़पुर से 1988 में बीटेक करने के बाद कंप्यूटर साइंस में पीएचडी की. बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में एमबीए कर चुके खेमका ने वकालत भी कर रखी है। बंसी लाल से लेकर मनोहर लाल तक, कोई ऐसी सरकार नहीं बची, जिसमें खेमका का व्यवस्था से सीधे टकराव नहीं हुआ। भजन लाल, ओम प्रकाश चौटाला हों या फिर भूपेंद्र सिंह हुड्डा, हर राज में खेमका सीधे व्यवस्था से टकराते रहे, बदले में उनके धड़ाधड़ तबादले होते रहे।

अशोक खेमका 1991 बैच के हरियाणा कैडर के आईएएस अफसर हैं। 28 साल की नौकरी में अशोक खेमका का 53 बार स्थानातंरण हो चुका है। गुरुग्राम में कांग्रेस की राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सोनिया गांधी के दामाद रॉबर्ट वाड्रा की जमीन सौदे से जुड़ी जांच के कारण अशोक खेमका सुर्खियों में रहे। कहा जाता है कि खेमका जिस भी विभाग में जाते हैं, वहीं घपले-घोटाले उजागर करते हैं, जिसके चलते अकसर उन्हें तबादला झेलना पड़ता है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!