Edited By Rakhi Yadav, Updated: 23 Apr, 2018 01:46 PM
छात्र संघ चुनाव की बहाली के बाद अपने कार्यकर्ताओं का धन्यवाद करने गोहाना पहुंचे इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला ने कहा कि वो कोई ज्योतिष नहीं लेकिन भविष्यवानी जरूर कर सकते है आने वाले लोकसभा चुनाव .....
गोहाना(सुनील जिंदल): छात्र संघ चुनाव की बहाली के बाद अपने कार्यकर्ताओं का धन्यवाद करने गोहाना पहुंचे इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला ने कहा कि वो कोई ज्योतिष नहीं लेकिन भविष्यवाणी जरूर कर सकते है आने वाले लोकसभा चुनाव की। कहा कि दस की दस सीटें इनेलो व् बसपा गठबंधन की होगी। बसपा व् इनलो के गठबंधन पर बोलते हुए कहा कि ये दो दिलों का नहीं बल्कि दो विचार धाराओं का मिलन है।
उन्होंने कहा कि हरियाणा में बदलाव होने जा रहा है। कांग्रेस धड़ी बाजी में उलझी हुई है। बीजेपी जा रही है और इनलो आ रही है। चौटाला ने कहा की इस संघर्ष में अगर किसी का सबसे ज्यादा सहयोग मिला तो गोहाना व सोनीपत के कार्यकर्ताओं का। उन्होंने कहा कि इस बार जिसकी तरफ युवा होंगे उसी की सरकार बनेगी।
चौटाला ने कहा कि इनेलो व बसपा के सीटों का बटवारा भी जल्द किया जायेगा। जिसकी घोषणा ओम प्रकाश चौटाला करेंगे। गठबंधन पर बीजेपी नेताओं के बयान पर किसी का नाम नहीं लेते हुए उन्होंने कहा कि इससे पहले भी इनेलो व बसपा का गठबंधन हुआ था। जिसमें 50 फीसदी सीटों से सरकार बनती है और 100 में से 50 सीट आ जाए तो सरकार बन जाया करती है।
साथ ही कहा कि आज देश की जनता मोदी को देश निकाला करने पर उतारू है। ऐसे जमाने में जब दो दल एक हुए है तो दस की दस सीटें इनलो व बसपा की होगी। आज प्रदेश का किसान मौजूदा सरकार से दुखी है। आज किसानों को उनकी फसलों के भाव नहीं मिल रहा है। मंडियों में किसानों की फसल नहीं बिक रही और प्रदश में अबकी बार जिस तरीके से खेतों में आगजनी की घटनाएं सामने आई है। अगर सरकार ने उन्हें जल्द ही मुआवजा नहीं दिया तो वो इसके खिलाफ आंदोलन करेंगे।