Edited By Rakhi Yadav, Updated: 14 Sep, 2018 04:32 PM
रोहतक शहर की कमला नगर कॉलोनी में एक पति ने अपने साथी के साथ मिलकर अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या की वजह पति-पत्नी के बीच आपसी विवाद बताया जा रहा....
रोहतक(दीपक भारद्वाज): रोहतक शहर की कमला नगर कॉलोनी में एक पति ने अपने साथी के साथ मिलकर अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या की वजह पति-पत्नी के बीच आपसी विवाद बताया जा रहा है। जिसके चलते इनका तलाक हो चुका है। घटना को अंजाम देकर बाईक पर भागता हुआ पति व उसका साथी सीसीटीवी में कैद हो गए।
दोनों उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के रहने वाले हैं और फिलहाल कमला नगर में रहते थे। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। पुलिस का कहना है कि तलाक की वजह से पति ने इस घटना को अंजाम दिया है। जिसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
गाजियाबाद के रहने वाली रूबीना व उसके पति फिरोज खान के बीच आपसी विवाद के चलते तलाक हो चुका है। ये फिलहाल कमला नगर कॉलोनी में रहते थे। आज सुबह रूबीना लगभग सवा दस बजे स्कूटी पर सवार होकर कहीं जा रही थी। इसी दौरान उसका पति फिरोज खान अपने एक साथी के साथ मोटरसाईकिल पर सवार होकर आया और रूबीना को दो गोली मार दी।
रूबीना को घायल अवस्था में रोहतक पीजीआई के ट्रामा सैंटर लाया गया, जहां रूबीना की इलाज के दौरान मौत हो गई। रूबीना के साथ रहने वाली किरण मेहता ने बताया कि इसके पति ने पहले भी कई बार मारने की धमकी दी थी। मौके से साक्ष्य एकत्रित करने के बाद पुलिस ने सीसीटीवी की भी जांच की।