झूठे केस में फंसाने की एवज में राशि वसूलने वाली महिला का पति गिरफ्तार, हड़पे थे लाखों रुपए

Edited By Manisha rana, Updated: 19 Dec, 2020 02:50 PM

husband of woman recovered money in lieu of false case was arrested

नरवाना निवासी एक रेलवे कर्मचारी को दुष्कर्म केस का डर दिखाकर 13.50 लाख रुपए हड़पने वाली महिला के आरोपी पति गांव सीसर हाल आबाद शीतलपुरी कॉलोनी निवासी सुनील को सिटी थाना पुलिस ने मामले के 14 महीने बाद गिरफ्तार किया...

जींद : नरवाना निवासी एक रेलवे कर्मचारी को दुष्कर्म केस का डर दिखाकर 13.50 लाख रुपए हड़पने वाली महिला के आरोपी पति गांव सीसर हाल आबाद शीतलपुरी कॉलोनी निवासी सुनील को सिटी थाना पुलिस ने मामले के 14 महीने बाद गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया है।

गौरतलब है कि धर्मसिंह कॉलोनी नरवाना निवासी रामनिवास ने सिटी थाना पुलिस को बताया था कि वर्ष 2019 में शीतलपुरी कॉलोनी निवासी कोमल ने रामनिवास के मकान में एक कमरा किराए पर लिया था। उसके बाद लगभग 3-4 महीने बाद कोमल ने रामनिवास से ब्यूटी पार्लर खोलने के नाम पर एक लाख रुपए मांगे थे। रामनिवास ने भी बिना कोई शर्त कोमल को एक लाख रुपए दे दिए थे। 2-3 महाने गुजर जाने के बाद जब रामनिवास ने रुपए मांगे तो कोमल ने देने से मना कर दिया था। इसको लेकर उनकी थोड़ी कहीसुनी भी हुई थी। एक दिन कोमल ने रामनिवास को अपने कमरे में बुलाकर रजामंदी से रामनिवास के साथ शारीरिक संबंध बना लिए थे।

इस दौरान कोमल ने रामनिवास को बताया था कि उसने वीडियों बना ली है और दोबारा उससे रुपए मांगे तो यह वीडियों सोशल मीडिया पर शेयर कर देगीय़ महिला ने रामनिवास को ब्लैकमेल करना शुरु कर दिया था और कुल 13 लाख 50 हजार रुपए ऐंठ लिए थे। यह राशि रामनिवास ने जमीन बेचकर दी थी। इतनी राशि देने के बाद कोमल ने 80 हजार रुपए की डिमांड और कर डाली थी। जिस पर रामनिवास ने पुलिस को सूचना दी व कोमल को 80 हजार रुपए के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया था व जबरन वसूली का मामला दर्ज कर लिया था। बाद में पुलिस ने महिला को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया था। कोमल द्वारा रेलवे कर्मचारी को दुष्कर्म केस में फंसाने की धमकी देकर लाखों रुपए हड़पने के मामले में उसका पति सुनील भी इस साजिश में शामिल था।

 

 

 

 

 

 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!