पत्नी के अवैध सम्बंधों से परेशान पति ने जहर खाकर की आत्महत्या(VIDEO)

Edited By Isha, Updated: 07 Nov, 2019 02:14 PM

वृद्ध आश्रम जगाधरी के नजदीक रहने वाले बलवीर सिंह (42) की पी.जी.आई. चंडीगढ़ में मौत हो गई। सूचना पर जगाधरी शहर पुलिस ने पी.जी.आई. में मृतक का पोस्टमार्टम करवाया। इधर, बुधवार को बलबीर के पिता जोगिंद्र .....

यमुनानगर (सतीश) : वृद्ध आश्रम जगाधरी के नजदीक रहने वाले बलवीर सिंह (42) की पी.जी.आई. चंडीगढ़ में मौत हो गई। सूचना पर जगाधरी शहर पुलिस ने पी.जी.आई. में मृतक का पोस्टमार्टम करवाया। इधर, बुधवार को बलबीर के पिता जोगिंद्र सिंह ने पुलिस को शिकायत देकर 3 लोगों पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। सिंह का कहना है कि मृतक की पत्नी के 2 व्यक्तियों के साथ अवैध संबंध थे। इसी से तंग होकर उसके बेटे ने 2 दिन पहले जहरीला पदार्थ निगल लिया। वे उसे जगाधरी के निजी अस्पताल में लेकर गए। यहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए पी.जी.आई. रैफर कर दिया गया। मंगलवार शाम उसकी मौत हो गई। 

जहरीला पदार्थ निगल पहुंचा था घर
मृतक के भाई बलविंद्र सिंह ने बताया कि उसका भाई मैटल फैक्टरी में मजदूरी करता था। करीब 12 साल पहले उसकी शादी हुई थी। उसके पास एक बेटा और एक बेटी है। सिंह के मुताबिक सोमवार शाम को बलवीर ने जहरीला पदार्थ निगल लिया था। वह उनके घर पहुंचा और भाभी को पूरी बात बताई। अपने हाथ से लिखे 2 पेज का सुसाइड नोट भी उसे दिया।

ये सुसाइड नोट उसने अपनी मां के नाम लिखा था जिसमें उसने पत्नी और विक्की व जसपाल अरोड़ा पर तंग करने का आरोप लगाया है और भी बहुत सी आपत्तिजनक बातें लिखी हुई हैं। उधर, मृतक की पत्नी ने इन आरोपों को नकार दिया है। उनका कहना है कि पति ने ऐसा क्यों लिखा उन्हें नहीं पता, हां वे राजी खुशी अपना घर चला रही हैं। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!