महिला अधिकार सम्मलेन में गुरुग्राम से दिल्ली पहुचेंगी सैकड़ो महिलाएं : रंजीता

Edited By Rakhi Yadav, Updated: 06 Aug, 2018 12:01 PM

hundreds of women will reach delhi from gurugram

हरियाणा प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की गुरुग्राम जॉन कोर्डिनेटर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष व प्रवक्ता रंजीता मेहता ने बताया कि आगामी 7 अगस्त को दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में होने वाले महिला अधिकार ....

नूंह मेवात(ऐ के बघेल): हरियाणा प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की गुरुग्राम जॉन कोर्डिनेटर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष व प्रवक्ता रंजीता मेहता ने बताया कि आगामी 7 अगस्त को दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में होने वाले महिला अधिकार सम्मेलन में नूंह से सैकड़ों की तादात में महिलाए पहुंचेंगी। महिला कांग्रेस का लोगो और झंडे का लांच अखिल भारतीय कांग्रेस समिति के अध्यक्ष राहुल गांधी के द्वारा अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की अध्यक्षा सुश्री सुष्मिता देव के नेतृत्व में होगा।  इसके अलावा पहली बार महिलाओं के लिए अलग से घोषणा पत्र पर की चर्चा होगी। जिसमें देश भर से आई महिलाएं अपने विचार रखेंगी। रंजीता मेहता रविवार को लोक निर्माण रेस्ट हाउस नूंह में पत्रकारों से बातचीत करने के उपरांत महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक को बतौर मुख्यातिथि संबोधित कर रही थी।  
PunjabKesari
उन्होंने कहा कि हरियाणा के हर जिले से महिलाएं इसलिए निकलेंगी क्योंकि पिछले 4 साल में बीजेपी के राज में महिलाए सबसे ज्यादा प्रताडि़त हुई।  इनकी थाली से दाल और चावल गायब हुए हैं।  आज हरियाणा में सरेआम बेटियो की आबरू लूटी जा रही है। परंतु सरकार हाथ पर हाथ धरे बैठी हुई है।  अगर भाजपा सरकार महिलाओं के प्रति गंभीर होती तो झांसा, गुडगांव, पंचकुला , सोनीपत , फरीदाबाद , अम्बाला में इस तरह के अपराधों की पुनरावर्ती न होती । आज सबसे बड़ा प्रश्न ये है कि कानून बनने के बाद भी लागू क्यों नहीं हुए।   
PunjabKesari
उन्होंने कहा कि वह भाजपा के असली चेहरे को महिला कांग्रेस तालकटोरा स्टेडियम में उजागर करेगी। आधी आबादी बेरोजगारी की मार, महंगाई की मार से पीडि़त है।  कानून व्यवस्था की मार और बेटियों  की सुरक्षा की मार महिलाओं पर सबसे ज्यादा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ही गरीब की रक्षा कर सकती है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी 15 लाख तो नहीं दे सके लेकिन महिला बैंक जरुर लूट लिए। मोदी जी ने रोजगार तो नहीं दिया लेकिन जीएसटी व नोटबंदी लागू करके छोटे दुकानदार को मार दिया व कइयों का तो इस जीएसटी व नोटबंदी ने रोजगार तक छीन लिया। 
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!