रोडवेज का चक्काजाम करना कर्मचारियों को पड़ा भारी, यूनियन नेताओं सहित सैकड़ों गिरफ्तार (VIDEO)

Edited By Shivam, Updated: 05 Sep, 2018 09:17 PM

हरियाणा में कर्मचारियों पर एस्मा लगाए जाने के विरोध में आज बुधवार को रोडवेज का चक्काजाम कर हड़ताल करना रोडेवेजकर्मियों पर भारी पड़ा है। रोडवेज यूनियनों द्वारा चक्काजाम व हड़ताल के फैसले पर कर्मचारियों ने आज प्रदेश विभिन्न जिलों में एस्मा लगे होने के...

चंडीगढ़(धरणी): हरियाणा में कर्मचारियों पर एस्मा लगाए जाने के विरोध में आज बुधवार को रोडवेज का चक्काजाम कर हड़ताल करना रोडेवेजकर्मियों पर भारी पड़ा है। रोडवेज यूनियनों द्वारा चक्काजाम व हड़ताल के फैसले पर कर्मचारियों ने आज प्रदेश विभिन्न जिलों में एस्मा लगे होने के बावजूद भी विरोध प्रदर्शन किया। जिसपर प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए तकरीबन 150 कर्मचारियों को गिरफ्तार किया व जींद में चार को नामजद भी किया है।

पुलिस ने हिसार में कार्रवाई करते हुए यूनियन के प्रदेश प्रधान धर्मबीर सिंह किरमारा को गिरफ्तार कर लिया है। फतेहाबाद में हरियाणा ज्वायंट कमिटी के लोगों ने सरकार की ओर से लगाए गए वीडियोग्राफर का कैमरा तोड़ दिया, जिनपर कार्रवाई करते हुए परचा दर्ज कर उन्हें राउंडअप किया गया है। इसके आलावा भी कई कर्मचारी और नेता है जिनको गिरफ्तार किया गया है।

वहीं रोडवेज विभाग के एसीएस धनपत सिंह का कहना है कि जिन-जिन लोगों के खिलाफ कानूनों का उलंघन करने की शिकायत होगी उनपर विभागीय कार्यवाही होगी। यदि एस्मा के तहत कानूनों का उलंघन हुआ तो सख्त से सख्त कार्यवाही होगी। एस्मा एक्ट के 311 (2 बी ) के तहत उन्हें बिना जाँच के बर्खास्त भी किया जा सकता है।

वहीं जींद में हड़ताली कर्मचारियों पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार कर्मचारियों नामजद कर मामला दर्ज किया गया। नामजद कर्मचारियों सज्जन ,संजय,राजबीर और सुभाष पर डयूटी में बाधा डालने (153, 186) और एस्मा एक्ट (5, 6) के तहत किया मामला दर्ज किया गया है। जिसके बाद उनका मैडिकल करवाया गया।

फतेहाबाद के बस स्टैंड परिसर से अलसुबह गिरफ्तार किए गए रोडवेज के 40 कर्मचारियों को कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने सभी कर्मचारियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में हिसार जेल भेज दिया है, इस दौरान कर्मचारी अपनी जमानत याचिका कोर्ट में लगा सकते हैं।

इस बारे में जानकारी देते हुए डीएसपी धर्मवीर पूनिया ने बताया कि रोडवेज कर्मचारियों को आज बस स्टैंड परिसर से गिरफ्तार किया गया था, कर्मचारियों पर पुलिस प्रशासन ने सरकारी ड्यूटी में बाधा पहुंचाने, धारा 144 का उल्लंघन करने और एस्मा के तहत कार्रवाई की है। जिसके बाद अब उन्हें न्यायालय में पेश किया गया है, जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में हिसार जेल भेज दिया गया।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!