Edited By Shivam, Updated: 29 Dec, 2020 05:21 PM
हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने जहां बीते दिन चार भर्तियों की 108 पदों को रद्द कर बेरोजगारों को बड़ा झटका दिया था, वहीं उससे भी बड़ा झटका आयोग ने आज 6000 पदों की भर्तियों को रद्द करके दिया है।
चंडीगढ़ (धरणी): हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने जहां बीते दिन चार भर्तियों की 108 पदों को रद्द कर बेरोजगारों को बड़ा झटका दिया था, वहीं उससे भी बड़ा झटका आयोग ने आज 6000 पदों की भर्तियों को रद्द करके दिया है।
दरअसल, हरियाणा पुलिस के 6000 पदों पर भर्ती को हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने रद्द कर दिया है। इन पदों पर 5000 पुरुष कांस्टेबल और एक हजार महिला कांस्टेबल के पदों पर भर्ती प्रक्रिया की गई थी, लेकिन अब इस भर्ती के लिए पुलिस विभाग ने पदों को वापस ले लिया है। इसके लिए हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने नोटिस जारी किया है।
देखें आदेश-
(हरियाणा: HSSC ने बेरोजगारों को दिया बड़ा झटका, चार भर्तियों को किया रद्द, देखें आदेश)