Edited By vinod kumar, Updated: 15 Dec, 2019 11:41 AM
चंडीगढ़ से शिमला जा रही हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस पंचकूला कालका रोड पर खराब पड़े ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में 5 सवारियां घायल हो गई हैं। घायलों को उपचार के लिए सेक्टर 6 के अस्पताल में भर्ती करवाया गया। यह हादसा सुबह के समय हुआ, सड़क के बीचोबीच...
पंचकूला(उमंग): चंडीगढ़ से शिमला जा रही हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस पंचकूला कालका रोड पर खराब पड़े ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में 5 सवारियां घायल हो गई हैं। घायलों को उपचार के लिए सेक्टर 6 के अस्पताल में भर्ती करवाया गया। यह हादसा सुबह के समय हुआ, सड़क के बीचोबीच खड़े खराब ट्रक के कारण यह हादसा हुआ है। फिलहाल घायलों को अस्पताल में उपचार दिया जा रहा है।