Edited By Rakhi Yadav, Updated: 23 Jul, 2018 10:53 AM
मोरनी दुष्कर्म मामले में हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भुपेंद्र सिह डुड्डा ने वर्तमान सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि इस सरकार को बने रहने का कोई अधिकार नही है। इसकी वजह से हरियाणा....
टोहाना(सुशील सिंगला): मोरनी दुष्कर्म मामले में हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भुपेंद्र सिह डुड्डा ने वर्तमान सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि इस सरकार को बने रहने का कोई अधिकार नही है। इसकी वजह से हरियाणा में कानून व्यवस्था चरमरा गई है।
जनक्रांति यात्रा के बाद भूपेंद्र सिंह हुड्डा थाना क्षेत्र में कार्यकर्ताओं से मिले। इस दौरान उन्होंने अलग-अलग गांव वह शहर के वार्डों में सामूहिक रुप से लोगों से मुलाकात की। जब उनसे सत्ता पक्ष और विपक्ष की पार्टियों के बारे में सवाल किया गया तो उनका कहना था कि इनेलो नकली लड़ाई, नकली गिरफ्तारी व नकली रिहाई कर रही है।
दिल्ली में जो अविश्वास प्रस्ताव पर बहस हुई उसमें इनेलो दिखाने के लिए बोली। जब मतदान करने का वक्त आया तो तो वर्कआउट कर गए। वही मौजूदा सरकार को भी आड़े हाथ लेते हुए उन्होंने कहा कि जहां तक मौजूदा सरकार का सवाल है यह एक विफल सरकार है। इसका कोई मोरल राइट नहीं है क्योंकि हर वर्ग इससे परेशान है।