विधानसभा चुनावों को लेकर 15 जुलाई के बाद सक्रिय होगी कांग्रेस: हुड्डा

Edited By Shivam, Updated: 01 Jul, 2019 03:08 PM

hooda said congress will be active after 15th of july assembly elections

विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की क्या तैयारियां हैं, इसको लेकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस आने वाली 15 तारीख के बाद से प्रदेश में सक्रिय हो जाएगी। उन्होंने कहा कि चुनावों को लेकर कांग्रेस पूरी तरह तैयार है। इसी दौरान...

चंडीगढ़ (धरणी): विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की क्या तैयारियां हैं, इसको लेकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस आने वाली 15 तारीख के बाद से प्रदेश में सक्रिय हो जाएगी। उन्होंने कहा कि चुनावों को लेकर कांग्रेस पूरी तरह तैयार है। इसी दौरान मौजूदा सरकार पर निशाना साधते हुए हुड्डा ने कहा कि हरियाणा में कानून व्यवस्था चरमरा गई है, रोजाना कई कत्ल होते हैं, बलात्कार की घटनाएं बढ़ी हैं। भाजपा की प्रदेश सरकार विफल है, ये प्रदेश को पीछे धकेलने में लगे हुए हैं।

हुड्डा ने कहा कि लोकसभा चुनावों में मोदी लहर थी, लेकिन प्रदेश की वर्तमान सरकार की कोई भूमिका नहीं रही। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में सरकार भगाने व कांग्रेस की नीतियों पर जीत मिलेगी।

हुड्डा ने इनेलो पर भी गंभीर आरोप लगाते हुए निशाना साधा। उन्होंने कहा कि इनेलो विपक्षी दल होने के बावजूद भी सरकार का सहयोगी दल बन कर चला, जो अब सार्वजनिक हो चुका है। उन्होंने कहा कि इनेलो के लोग जो पहले मेरे विरोधी थे, आज वे ही भाजपा में जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि विधानसभा में मुकाबला कांग्रेस व भाजपा में होगा।

इसी बीच हुड्डा ने प्रदेश कांग्रेस की कमजोरी पर बोलते हुए कहा कि प्राईमरी यूनिट संगठन की कमी है, जिसके न होने का नुकसान होता है। संगठन मजबूत होना जरूरी है। उधर, प्रदेश की महिला कांग्रेस की अध्यक्षा सुमित्रा चौहान के इस्तीफे पर कहा कि वह उनकी मर्जी थी, तभी राहुल जी पर दवाब बनाने के लिए इस्तीफा दिया। उन्होंने कहा कि अशोक तंवर इस्तीफा दें या नहीं यह उनके विवेक की बात है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!