Edited By Manisha rana, Updated: 31 Oct, 2020 08:40 AM
भाजपा-जजपा गठबंधन की सरकार के डिप्टी सी.एम. दुष्यन्त सिंह चौटाला ने शुक्रवार को पूर्व सी.एम. और विपक्ष के नेता भूपेन्द्र सिंह हुड्डा पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि जब हुड्डा राज्य के मुख्यमंत्री थे तो उन्होंने न केवल सोनिया गांधी के दामाद...
गोहाना : भाजपा-जजपा गठबंधन की सरकार के डिप्टी सी.एम. दुष्यन्त सिंह चौटाला ने शुक्रवार को पूर्व सी.एम. और विपक्ष के नेता भूपेन्द्र सिंह हुड्डा पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि जब हुड्डा राज्य के मुख्यमंत्री थे तो उन्होंने न केवल सोनिया गांधी के दामाद बल्कि अपने खुद के दामाद के हाथों किसानों की जमीनों को लुटवा दिया। दुष्यंत ने अपने चाचा अभय सिंह चौटाला का नाम लिए बिना तंज कसते हुए कहा कि एक विधायक वाली पार्टी का नेता भी कह रहा है कि हम सरकार गिरा देंगे। उन्होंने व्यंग्य किया कि छोटा हुड्डा तो आलू भी 2 फुट का बताता है।
डिप्टी सी.एम. ने दोहराया कि केन्द्र सरकार के तीनों नए कृषि कानून पूरी तरह से किसानों के हक में हैं। उन्होंने कहा कि न एम.एस.पी. खत्म होगी, न ही मंडियां बंद होंगी। उन्होंने कांग्रेस को चुनौती दी कि वह अपनी सरकार वाले दोनों पड़ोसी राज्यों-पंजाब और राजस्थान के किसानों की हालत देख ले। पंजाब में तो अमरेन्द्र सरकार द्वारा फसलों के सही दाम न देने पर वहां के किसानों ने रेलें भी रोक रखी हैं और बसें भी।