Edited By Deepak Paul, Updated: 29 Apr, 2018 02:26 PM
रोहतक में बहुचर्चित अपना घर मामले में सीबीअाई अदालत ने दुष्कर्म और शोषण कांड के दोषियों को कड़ी सजा सुनाई है। अदालत के फैसले के बाद राजयमंत्री कृष्ण बेदी ने इसे कांग्रेस की भूमिका और संरक्षण बताकर नई बहस छेड़ दी। बेदी की बात का समर्थन करते हुए सूबे...
अंबाला(अमन कपूर): रोहतक में बहुचर्चित अपना घर मामले में सीबीअाई अदालत ने दुष्कर्म और शोषण कांड के दोषियों को कड़ी सजा सुनाई है। अदालत के फैसले के बाद राजयमंत्री कृष्ण बेदी ने इसे कांग्रेस की भूमिका और संरक्षण बताकर नई बहस छेड़ दी। बेदी की बात का समर्थन करते हुए सूबे के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने इस मामले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा कनेक्शन की बात कहकर जांच की बात कही है।
अंबाला में पत्रकारों से बातचीत करते हुए अनिल विज ने कहा कि अपना घर मामले में जो हुड्डा ऐंगल था उसकी भी जांच की जानी चाहिए थी, क्योंकि अपना घर पर हुड्डा की बड़ी कृपा थी। जब वहां पर रेड की गई थी तो वहां कांग्रेस के पोस्टर भी लगे हुए मिले थे। आरोपी जसवंती देवी का हुड्डा के पास काफी आना जाना भी था। ऐसे में राज्य मंत्री कृष्ण बेदी ठीक कहते है कि हुड्डा लिंक की जांच होनी चाहिए थी क्योेकि उस वक्त कांग्रेस की सरकार थी हो सकता है शायद वो बच गए हों।