Edited By Isha, Updated: 06 Feb, 2020 09:37 AM
हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने ट्वीट कर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा है। ट्वीट में कहा कि दिल्ली वालों को केजरीवाल जहरीला पानी पिला रहे हैं। 1370 किलोमीटर........
चंडीगढ़ (पांडेय) : हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने ट्वीट कर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा है। ट्वीट में कहा कि दिल्ली वालों को केजरीवाल जहरीला पानी पिला रहे हैं। 1370 किलोमीटर यमुना में वजीराबाद से ओखला के बीच 22 किलोमीटर हिस्सा जो दिल्ली से बहता है, कुल लंबाई का 2 प्रतिशत से भी कम है, लेकिन 76 प्रतिशत प्रदूषण है।
इस प्रदूषण के जिम्मेदार केजरीवाल हैं और दिल्ली की जनता समझ चुकी है। दरअसल केजरीवाल हमेशा यमुना में प्रदूषण और कम पानी होने का ठीकरा हरियाणा पर फोड़ते रहे हैं लेकिन विधानसभा चुनाव में हरियाणा के भाजपा नेताओं ने इस मुद्दे पर केजरीवाल से घेरते हुए जवाब मांगा है।