Edited By Shivam, Updated: 02 May, 2020 09:06 PM
कोरोना वायरस के कारण देश प्रदेश की विभिन्न गतिविधियों पर मानो जंग सा लग गया है। इस संक्रमण से बचने के लिए लोग घरों में कैद होने के लिए मजबूर हैं। जिस कारण लॉकडाउन में मजदूर न मिलने फसल कटाई का काम भी प्रभावित हो रहा है। ऐसे में किसान अपने घर के...
हिसार: कोरोना वायरस के कारण देश प्रदेश की विभिन्न गतिविधियों पर मानो जंग सा लग गया है। इस संक्रमण से बचने के लिए लोग घरों में कैद होने के लिए मजबूर हैं। जिस कारण लॉकडाउन में मजदूर न मिलने फसल कटाई का काम भी प्रभावित हो रहा है। ऐसे में किसान अपने घर के सदस्यों के साथ ही खेत में उतरने को मजबूर हो रहे हैं। इसी बीच इंटरनेशनल हॉकी प्लेयर पूनम मलिक भी खेतों में गेहूं काटने के उतर गई हैं। पूनम ने 26 अप्रैल को ट्विटर पर एक कविता भी शेयर की थी।
पूनम ने पहली बार काटा गेहूं
200 इंटरनेशनल मैचों में देश का प्रतिनिधित्व कर चुकीं हिसार की हॉकी खिलाड़ी पूनम मलिक लॉकडाउन के कारण अपने गांव उमरा में है। उन्होंने एक अग्रेंजी अखबार को बताया- लॉकडाउन के कारण सभी खेलों पर रोक लगी हुई है। ट्रेनिंग कैंप भी स्थगित हो गए हैं। लॉकडाउन के कारण गेहूं की कटाई के लिए मजदूर नहीं मिल रहे हैं। ऐसे में वह परिवार के लोगों के साथ अपने खेत में जाकर गेहूं की कटाई कर रही हैं। उन्होंने पहली बार गेहूं कटाई की है। वे गांव में ही पली-बढ़ी हुई हैं, लेकिन गेहूं की कटाई के समय में वे खेल के कारण ज्यादा समय गांव से बाहर ही रही हैं।
मलिक ने बताया कि वह अपने परिवार के सदस्यों के साथ चार दिन करने के लिए गईं। उन्होंने परिवार के अन्य चार सदस्यों के साथ चार दिन में एक एकड़ गेहूं की कटाई का काम को पूरा किया है। वह सुबह और शाम दो टाइम गेहूं की कटाई करने के लिए खेत में जाती थीं। इन चार दिनों का अनुभव उनका काफी अच्छा रहा। वह बताती हैं कि चार दिनों में दरांती को हैंडल करना अच्छी तरह से सीख लिया है।