दो धड़ों में बंट गई ऐतिहासिक कंडेला खाप, दोनों गुटों ने किया कार्यकारिणी का विस्तार

Edited By Shivam, Updated: 22 Jul, 2021 02:00 PM

हरियाणा की ऐतिहासिक कंडेला खाप अब दो धड़ों में बंट चुकी है, इसमें एक गुट प्रधान धर्मपाल कंडेला का है तो दूसरा ओमप्रकाश कंडेला का बन गया है। इन दोनों गुटों ने अपना-अपना सम्मान समारोह अलग-अलग तारीखों में रखा है और इसके साथ ही दोनों गुटों ने...

जींद (अनिल कुमार): हरियाणा की ऐतिहासिक कंडेला खाप अब दो धड़ों में बंट चुकी है, इसमें एक गुट प्रधान धर्मपाल कंडेला का है तो दूसरा ओमप्रकाश कंडेला का बन गया है। इन दोनों गुटों ने अपना-अपना सम्मान समारोह अलग-अलग तारीखों में रखा है और इसके साथ ही दोनों गुटों ने कार्यकारिणी का विस्तार भी कर लिया है।

बता दें कि पिछले करीब दो महीने से विवादों में चल रही कंडेला खाप के दोनों गुटों ने बुधवार को अलग-अलग बैठक की। दोनों ही गुटों ने कार्यकारिणी का विस्तार किया। इसमें अधिक से अधिक लोगों को अपने साथ जोडऩे के लिए पदाधिकारियों की संख्या काफी अधिक रखी गई है। 

कंडेला गांव में प्रधान धर्मपाल गुट की बैठक में खाप के सभी 28 गांवों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। खाप प्रवक्ता कर्मवीर रेढू ने बताया कि हजूरा सिंह, अजमेर दालमवाला को उप प्रधान, सुदेश रेढू कंडेला को महिल विंग की अध्यक्ष, दिलबाग सिंह को संगठन सचिव, रणधीर सिंह कंडेला को पंचायती प्रकोष्ठ का अध्यक्ष, रामराजी शर्मा को पंचायती प्रकोष्ठ का महासचिव, जयपाल शाहपुर को किसान सेल का अध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा भी अन्य पदाधिकारी बनाए गए हैं।

वहीं दूसरी ओर प्रधान ओमप्रकाश कंडेला गुट ने भी बैठक कर सुरेंद्र बैरागी, राव केदार सिंह को उप प्रधान, हरनारायण को सचिव, कुलदपी सिंह को चिकित्सक प्रकोष्ठ का चेयरमैन, महेंद्र कश्यप को अध्यापक प्रकोष्ठ का चेयरमैन नियुक्त किया है। जहां प्रधान धर्मपाल कंडेला गुट द्वारा 23 जुलाई को खाप के चबूतरे पर प्रधान को सम्मान समारोह किया जा रहा है, वहीं ओमप्रकाश गुट द्वारा 25 जुलाई को सम्मान समारोह किया जा रहा है।
 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!