हिसार का अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा वर्ल्ड में सबसे उत्तम होगा: कमल गुप्ता

Edited By Manisha rana, Updated: 27 Jul, 2022 05:29 PM

hisar s international airport will be the best in the world kamal gupta

लगातार जनसंख्या वृद्धि और ग्रामीण आंचल को छोड़कर शहरीकरण की ओर हो रही भेड़चाल के चलते छोटे कस्बे -शहर और शहर- महानगर की ओर लगातार अग्रसर...

चंडीगढ़ (धरणी) : लगातार जनसंख्या वृद्धि और ग्रामीण आंचल को छोड़कर शहरीकरण की ओर हो रही भेड़चाल के चलते छोटे कस्बे -शहर और शहर-महानगर की ओर लगातार अग्रसर हैं। जिस कारण आज शहरी आबादी को आवश्यक सुविधाएं देना सरकार के लिए एक छोटी चुनौती नहीं है। ऐसे में प्रदेश सरकार किस प्रकार से चुनौतियों से लड़ रही है और जनता को मूलभूत सुविधाएं देने के लिए किस प्रकार की रूपरेखा तैयार की जा रही है, इसे लेकर पंजाब केसरी ने प्रदेश के शहरी निकाय विभाग के मंत्री कमल गुप्ता से विशेष बातचीत की। कार्यभार संभालने के बाद गुप्ता लगातार विभाग में और सुधार को लेकर   प्रयासरत है। हरियाणा शहरी निकाय विभाग पहले प्रदेश के दबंग मंत्री अनिल विज के पास था। उन्होंने भी शहरी विकास को लेकर काफी प्रयास किए थे। गुप्ता से बहुत से मुद्दों पर बातचीत हुई। जिसके कुछ अंश आपके सामने प्रस्तुत है:-

प्रश्न : शहरी निकाय विभाग में फिलहाल आपका किन मुद्दों को लेकर प्रमुख फोकस है ?
उत्तर :  हमारा विभाग शहरी विकास के लिए कार्य करता है। पूरे हरियाणा प्रदेश में हमारे 11 नगर निगम, 22 नगर परिषद और 58 नगरपालिकाए हैं। जिनका सभी का अलग-अलग स्तर और विकास का अलग अलग तरीका है। सभी की पोजीशन अलग है। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री ने "स्वच्छ भारत- स्वस्थ भारत" का नारा दिया। प्रदेश के बेहद ईमानदार मुख्यमंत्री ने "स्वच्छ हरियाणा -स्वस्थ हरियाणा" का नारा दिया। हमने भी "साफ सिटी- सेफ सिटी" यानि "स्वच्छ शहर- स्वच्छ शहर" करने का नारा और तुरंत प्रभाव से इसे धरातल पर उतारने की तरफ अपने प्रयास शुरू किए हुए हैं। 

प्रश्न :  किस प्रकार के प्रयासों की बात कर रहे हैं ?
उत्तर : हमने प्रदेश में आगे आने वाली समस्याओं पर नजर डाली और इन्हें जड़ से खत्म करने के प्रयास किए। इसे लेकर हमने जो हमारे देश के आजादी से लेकर आज तक का कचरा प्रबंधन का सिस्टम ठीक नहीं था, उसे लेकर कई सार्थक प्रयास किए। हमने अपनी टीमों को इंदौर भेजा। जल्द हम टीम को चाइना भेजने के कार्यक्रम पर भी विचार कर रहे हैं। हम कचरे प्रबंधन का स्थाई समाधान करने के प्रयास में है। पूर्व में हमेशा कचरे को इकट्ठा करके एक जगह डाल कर उसका पहाड़ बना दिया जाता था जो एक स्थाई समाधान नहीं था। हमने प्लांट लगाने, कचरा इकट्ठा करने और ट्रांसपोर्ट करने के काम की बजाए हमने इसे प्रयोग में लाने पर मन बनाया है। हम किसानों के लिए जैविक खाद तैयार करने, कूड़े से भराई करने और बिल्कुल अंत बचे कूड़े से बिजली उत्पादन करने को लेकर हम 13 प्लांट लगाने जा रहे हैं यानि अब एक स्थाई समाधान की ओर आगे बढ़ रहे हैं।

हमने प्रदेश में लगभग 8 लाख मैट्रिक टन कूड़े के इस्तेमाल के लिए इन 13 प्लांट का टेंडर भी हो चुका है। सोनीपत में हमारा प्लांट काम भी कर रहा है। हम स्वच्छता को लेकर पूरी तरह से क्रमबद्ध तरीके से आगे बढ़ रहे हैं। हम प्रदेश को बेहतर साफ पानी - सीवरेज सिस्टम की उचित व्यवस्था और कचरा प्रबंधन देना चाहते हैं। हमने पार्किंग की मार्केट के नाम से उचित व्यवस्था करने के प्रयास शुरू किए हैं। जिससे शहर को भीड़ से निजात मिलेगी। पहले गाड़ियां कहीं भी खड़ी कर दी जाती थी। अब हमने यूएलबी ऑफिस के ग्राउंड में कार और मोटरसाइकिल के लिए डिब्बे चिन्हित करने का फैसला किया है। कार के लिए 8 बाए 16 और और साइकिल के लिए 8 बाय चार साइज भी सुनिश्चित किया है। हिसार में हमने यह मार्किंग कर भी दिया है। हम सड़क के किनारे भी पार्किंग मार्केट बनाने जा रहे हैं। हम प्रदेश हो साफ -सुथरा स्वच्छ पानी उपलब्ध करवाने के प्रयास में है। हमने एक व्यक्ति के लिए 200 लीटर पानी का अंदाजा लगा कर वाटर ट्रीटमेंट प्लांट शुरू करने का मन बनाया है। कई शहरों में हमारे वाटर ट्रीटमेंट और सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट लगे हुए हैं और जहां यह प्लांट नहीं है, वहां हम लगाने जा रहे हैं। स्वच्छता, सुंदरता और सुरक्षा के बिंदुओं पर हम शहरों में काम कर रहे हैं।

प्रश्न : दूसरे विभागों की तरह शहरी निकाय विभाग में भी स्टाफ की काफी कमी है, इस समस्या का क्या समाधान करने जा रहे हैं ?
उत्तर : यह एक मजबूरी है। हमने करीब 1300 स्टाफ के लिए शॉर्ट सर्विस कमीशन बोर्ड को भेजा है ताकि वह एडवरटाइजमेंट करके जल्द भर्ती निकालें और ठीक से काम हो सके। हम अतिरिक्त चार्ज देने वाली कार्य पद्धती खत्म करने के प्रयास में हैं। क्योंकि इससे अधिकारी दो जगह का चार्ज सही ढंग से नहीं संभाल सकते।

प्रश्न : वर्ल्ड मैप पर हमारे कई प्रमुख शहर गुड़गांव- पानीपत- कुरुक्षेत्र धार्मिक- औद्योगिक महत्व से देखे जाते हैं, उनके सुंदरीकरण के लिए आप की क्या प्लानिंग है ?
उत्तर : सरकार के विभिन्न विभाग टूरिज्म- पीडब्ल्यूडी इत्यादि अपने अपने लेवल पर कार्य कर रहे हैं। सबसे महत्वपूर्ण पहल कनेक्टिविटी है, जो अच्छी होनी चाहिए। सड़कें- रेल और एयर के माध्यम बेहतर होने चाहिए। हिसार में ऐसा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा जो वर्ल्ड में सबसे उत्तम होगा, जो पूरी दुनिया में जाने का माध्यम बनेगा, जिसकी कनेक्टिविटी दुनिया की सबसे बेहतर कनेक्टिविटी होगी बनने जा रहा है। हिसार आज तक रेल सुविधाएं लेने को भी काफी हद तक वंचित था। हमने वाया महम -हांसी के जोड़ने के प्रयास किए और लगभग यह प्रयास सफल होने को है। हमारी सरकार ने पूरे प्रदेश में सड़कों का जाल बिछाया है। हर शहर को हाईवे दिए हैं। जिसके लिए मुख्यमंत्री बधाई पात्र हैं। जिन्होंने कनेक्टिविटी पर खास ध्यान दिया है और हरियाणा दिन दुगनी रात चौगुनी तरक्की की ओर अग्रसर है।

प्रश्न : आपके जिले से कुलदीप बिश्नोई की भाजपा में आने की संभावनाएं काफी बढ़ गई है, क्या कहेंगे ?
उत्तर : भारतीय जनता पार्टी समुंदर है, यह बहती गंगा है और गंगा में जो लोग आए उनका स्वागत है और जो चले जाते हैं समझो उनके भाग्य में गंगा का पवित्र जल नहीं है। पवित्र गंगा में सब का शुद्धिकरण होता है और गंगा में सब का स्वागत होता है।

प्रश्न : इस बार का मानसून सत्र ई -विधानसभा में संपन्न होगा ?
उत्तर : यह उभरते हरियाणा का मापदंड है। पूरी दुनिया आधुनिकता की ओर बढ़ रही है। सभी नेट पर आ रहे हैं। हरियाणा विधानसभा भी ई विधान सभा होनी चाहिए। लेकिन फिलहाल कुछ महीनों में यह पेपर लेस हो पाएगी। फिलहाल यह लेसपेपर अवश्य होगी। इससे ट्रांसमिशन में बहुत तेजी आएगी।

प्रश्न : हरियाणा को नई विधानसभा के लिए जमीन मिलने का रास्ता साफ हुआ, क्या कहेंगे ?
उत्तर : यह हरियाणा के लोगों को बहुत बड़ी बधाई है और प्रदेश के मुख्यमंत्री और विधानसभा स्पीकर इसके लिए बधाई के पात्र हैं, जिनके अथक प्रयासों से यह सफल हो पाया। हमारे विधानसभा देश के लिए मॉडल बनेगी।

प्रश्न : विधानसभा सत्र के दौरान नेता प्रतिपक्ष हुड्डा सत्ता पक्ष को घेरने की बात कर रहे हैं ?
उत्तर : उनके पास कोई मुद्दा नहीं है। केवल आपस में लड़ाई करने का काम आज कांग्रेस में रह गया है। कांग्रेस पार्टी में जो विधायक नहीं बन पाता, वह भी मुख्यमंत्री का दावेदार है। उनके शासनकाल में ना सड़क, ना एयर और ना ही रेल कनेक्टिविटी की ओर ध्यान दिया गया। हमारी सरकार ने भ्रष्टाचार को समाप्त करने के लिए लगातार प्रयास किए। 20-25 पोर्टल तैयार किए। 'नगर दर्शन', 'ग्राम दर्शन', 'आस', 'ऑटो अपील सिस्टम', 'सरल पोर्टल', 'इंजीनियरिंग पोर्टल', बनाकर प्रदेश के लोगों को सुविधाएं दी। एनओसी- एनडीसी पोर्टल पर लाकर भ्रष्टाचार को खत्म करने के प्रयास किए।

प्रश्न : विधायकों को धमकी मिलने के मामले पर क्या कहेंगे ?
उत्तर : हरियाणा सरकार सुरक्षा देने में सक्षम है। जिन लोगों ने ऐसा किया है उन्हें पकड़कर कड़ी सजा दी जाएगी। प्रदेश के विधायकों और जनता को किसी भी तरह से घबराने की जरूरत नहीं है।

प्रश्न : प्रदेश की बहुत सी कॉलोनियां अवैध होने का दर्द झेल रही है ?
उत्तर : भाजपा ने बहुत सी कालोनियों को वैध किया है। हम जनता को कपड़ा, रोटी और मकान देने के दायित्व पर आगे बढ़ रहे हैं। कॉलोनाइजरों ने अवैध 1300 कालोनियों के लिस्ट हमें दी है। हम इस पर विचार कर रहे हैं और जल्द फैसला लेंगे।


 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!