स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज को अपने विभाग की है पूरी जानकारी, वह जो भी फैसला लेंगे मान्य होगा: विनोद मेहता

Edited By Shivam, Updated: 01 May, 2021 11:42 PM

health minister anil vij has complete information about his department

मुख्यमंत्री के प्रिंसिपल मीडिया एडवाइजर विनोद मेहता ने कहा कि प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज को अपने विभाग की हर चीज की डिटेल से जानकारी है और मुख्यमंत्री उनकी पूरी सपोर्ट कर रहे हैं। वह जो भी फैसला लेंगे वह मान्य होगा। हरियाणा प्रदेश में...

चंडीगढ़ (धरणी): मुख्यमंत्री के प्रिंसिपल मीडिया एडवाइजर विनोद मेहता ने कहा कि प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज को अपने विभाग की हर चीज की डिटेल से जानकारी है और मुख्यमंत्री उनकी पूरी सपोर्ट कर रहे हैं। वह जो भी फैसला लेंगे वह मान्य होगा। हरियाणा प्रदेश में लगातार मरीजों की संख्या में हो रहे इजाफे से सरकार कितनी चिंतित है। 

वहीं प्रदेश में इलाज के नाम पर हो रही ठगी और कालाबाजारी को लेकर सरकार क्या कदम उठाने जा रही है। ऑक्सीजन की भारी कमी से प्रदेश कब तक उभर पाएगा? इस प्रकार के काफी प्रश्र प्रदेश के लगभग हर व्यक्ति के जहन में उठ रहे हैं। आज इन्हीं बातों की जानकारी के लिए पंजाब केसरी ने सीएम के प्रिंसिपल मीडिया सेक्रेटरी विनोद मेहता से विशेष मुलाकात की। जिसमें उन्होंने कई महत्वपूर्ण बातें साझा की।

मेहता ने कहा कि कोरोना काल के इस समय भी प्रदेश के मुख्यमंत्री खुद फील्ड में हैं और मॉनिटरिंग कर रहे हैं। प्रदेश में कालाबाजारी का खेल चल रहा है। काफी प्राइवेट अस्पताल भी लोगों मे फैले इस पैनिक का फायदा उठा रहे हैं। मोटी रकम वसूली जा रही है। हमें जानकारी है कि आईसीयू के नाम पर लोगों से बड़ी डिमांड की जा रही है। जबकि आईसीयू की जरूरत बड़े ही रेयरेस्ट पेशेंट को होती है। उन्होंने कहा कि सीसीयू में भी पेशेंट की उतनी ही केयर हो सकती है। लेकिन जब किसी भी चीज की डिमांड बढ़ती है तो हर कोई फायदा उठाने की कोशिश करता है। लेकिन सरकार सोई नहीं हुई। जल्दी ऑक्सीजन की सप्लाई पूरी होते ही अगला एक्शन क्या होगा यह आप देखेंगे।

मेहता ने कहा आज रात या कल तक ऑक्सीजन की कमी पूरी हो जाएगी। सरकार का टारगेट जल्द ही सभी सरकारी अस्पतालों जो अंडर यूटिलाइज्ड हैं। उनमें ऑक्सीजन ज्यादा से ज्यादा दें। ताकि सरकारी अस्पतालों का लोग ज्यादा फायदा उठाएं। जिससे सरकारी अस्पतालों में बेडिंग मिलनी शुरू हो जाएगी। तो यह डिमांड और सप्लाई का चेन सामान्य हो जाएगा। प्राइवेट अस्पताल अपने आप रेट घटा देंगे। 

विनोद मेहता ने कहा कि मुख्यमंत्री महोदय की काफी फरियाद के बाद केंद्र से 25 मीट्रिक टन का कोटा बढ़वाने में सफलता हासिल हुई है। केवल कोटा बढ़ाने से ही काम नहीं चलेगा। आम आदमी तक वह कैसे पहुंचे वह भी सरकार की प्राथमिकता में शामिल है। जितने भी होम आइसोलेशन वाले व्यक्ति हैं। उनके सिलेंडरों की रिफिलिंग करना एक बड़ी चुनौती है, लेकिन सरकार तीनों फ्रंट पर काम कर रही है। गैस का कोटा बढ़वाना, ट्रांसपोर्ट करना और उसे रिफिलिंग करने के लिए सुविधा देना। सरकार चाहती है कि सिलेंडर रिफिलिंग के लिए लोगों को अस्पतालों में न आना पड़े। अस्पतालों में भीड़ न हो। इसलिए सरकार होम आइसोलेशन के मरीजों को घर पर ही रिफलिंग की सुविधा देना चाहती है। ताकि होम आइसोलेशन वाले लोगों का भी मनोबल ऊंचा रहे। उसके लिए कुछ एजेंसियों को सरकार ने जिम्मेदारी सौंपी है। अगले 24 घंटे में हरियाणा में ऑक्सीजन की स्थिति सुधर जाएगी। 

विनोद मेहता ने बताया कि प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज को अपने विभाग की हर चीज की डिटेल से जानकारी है और मुख्यमंत्री उनकी पूरी सपोर्ट कर रहे हैं। वह जो भी फैसला लेंगे वह मान्य होगा। प्रदेश के काफी अस्पतालों में डॉक्टरों और स्टाफ की काफी कमी है। लेकिन रिटायरमेंट डॉक्टर्स जिनका हाथ कोरोना की बीमारी पर नहीं टिका हुआ। उनको इसकी जिम्मेदारी देने का रिस्क नहीं उठाया जा सकता। जहां से भी संभव क्वालिटी हेल्प मिल सकती है सरकार ले रही है। जहां से भी हमें मीनिंग फुल हेल्प मिलेगी। वह भी हम लेंगे। प्रदेश के मुख्यमंत्री माइक्रो लेवल पर एक-एक चीज को पकड़कर समझकर कर रहे हैं और मुझे लगता है कि हरियाणा में अगले 3 दिन में ही स्थिति काफी नॉर्मल हो जाएगी। 

प्रदेश में चल रहे ठगी के खेल पर जवाब देते हुए मेहता ने कहा कि आजादी के बाद से पूरा इतिहास उठा लो जब-जब भी त्रासदी आई है, गलत किस्म के लोग गलत काम करने की कोशिश करते हैं। सरकारों का काम है उन्हें रोकना। हम रोक लगा भी रहे हैं। लेकिन मैं एक बात कहना चाहता हूं कि प्रभु से डरो। ऐसे समय में लोगों की सेवा करो।
 

Related Story

Trending Topics

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!