प्यार चढ़ा परवान: आधी रात खुलवाई गई कोर्ट, हरियाणवी छोरे ने मैक्सिकन लड़की से की शादी

Edited By Shivam, Updated: 14 Apr, 2020 05:03 PM

haryanvi chhore marries mexican girl court opened at midnight

कोरोना वायरस से संपूर्ण विश्व के लिए चुनौती बन गया है, जिस कारण अब लोग विदेश जाने ही नहीं बल्कि उसके नाम से भी कतराने लगे हैं। इसी बीच एक हरियाणवी छोरे ने मेक्सिकन लड़की के साथ विवाह रचाया है, जिसके लिए जिला मजिस्ट्रेट की कोर्ट को आधी रात खुलवाया...

रोहतक: कोरोना वायरस से संपूर्ण विश्व के लिए चुनौती बन गया है, जिस कारण अब लोग विदेश जाने ही नहीं बल्कि उसके नाम से भी कतराने लगे हैं। इसी बीच एक हरियाणवी छोरे ने मेक्सिकन लड़की के साथ विवाह रचाया है, जिसके लिए जिला मजिस्ट्रेट की कोर्ट को आधी रात खुलवाया गया।  जिला मजिस्ट्रेट आरएस वर्मा ने स्पेशल रात 8 बजे कोर्ट खुलवाकर उन्हें शादी के बंधन में बंधवाया। इस मौके पर लड़के के पिता और लड़की की मां बतौर गवाह प्रस्तुत हुई। डीसी ऑफिस के कुछ कर्मचारी इस अनोखी शादी के मौके पर मौजूद रहे।

दरअसल, रोहतक की सूर्य कॉलोनी के निरंजन कश्यप ने विदेशी युवती के साथ अपने प्यार को परवान चढ़ाया। तीन साल पहले मैक्सिकन लड़की से ऑनलाइन हुई दोस्ती के बाद अब लॉकडाउन में दोनों ने रोहतक की जिला मजिस्ट्रेट की कोर्ट में सोमवार रात 8 बजे शादी की रस्में पूरी की। जिला मजिस्ट्रेट आरएस वर्मा ने स्पेशल रात 8 बजे कोर्ट खुलवाकर उन्हें शादी के बंधन में बंधवाया। 

PunjabKesari, Haryana

मैक्सिको भी जा चुका है निरंजन
निरंजन ने कहा कि इस बात की खुशी है कि सभी ने हमारा सहयोग किया और हम शादी के बंधन में बंध सके। निरंजन और मैक्सिकन मूल की लड़की डाना जोहेरी ओलिवेरोस क्रूज की दोस्ती 2017 में ऑनलाइन स्पेनिश लैंग्वेज का कोर्स करते हुए हुई। निरंजन ने पहले होटल मैनेजमेंट का कोर्स भी किया हुआ था। इसके बाद उसने ऑनलाइन लैंग्वेज कोर्स में दाखिला ले लिया। 2017 में वह लड़की से मिलने मैक्सिको भी गया। 

शादी में नागरिकता अड़चन बनी
नवंबर 2018 में लड़की डाना मैक्सिको से टूरिस्ट वीजा पर मां मिरियम क्रूज टोरेस के साथ रोहतक पहुंची। उस समय निरंजन के जन्मदिन पर ही सगाई की रस्मों को पूरा कर लिया गया, लेकिन शादी में नागरिकता अड़चन बनी हुई थी। ऐसे में मंजूरी के लिए जिला मजिस्ट्रेट के यहां पर अप्लीकेशन लगाई गई। जिला मजिस्ट्रेट की ओर से लॉकडाउन से पूर्व शादी पर किसी को परेशानी न हो, इसके लिए पब्लिक नोटिस निकलवाया गया। अब लॉकडाउन के चलते शादी की रस्में अटकी हुई थी। जैसे ही जिला मजिस्ट्रेट को इसकी सूचना मिली तो सीएम की वीडियो कांफ्रेंसिंग के बाद रात में 8 बजे अपना कोर्ट खुलवाया और शादी हुई।

PunjabKesari, Haryana

24 अप्रैल को लड़की की मां को जाना था वापस, अब 5 मई की फ्लाइट की बुक
निरंजन कश्यप के पिता श्याम कुमार ने बताया कि 11 फरवरी को यहां पर डाना अपनी मम्मी के साथ आई थी। सोचा था एक महीने में काम पूरा हो जाएगा, लेकिन लॉकडाउन के चलते सब अटका हुआ था। इसके चलते 24 अप्रैल को जो फ्लाइट बुक की गई थी, वह भी बदलकर 5 मई तक करवा दी है। असल में मैक्सिको में इनके पिता, छोटी बहन और दादी के अलावा परिवार के अन्य सदस्य रहते हैं। वहां भी कोरोनावायरस का असर है। कानूनी पेंचीदगियों को दूर कर वापस लौटना जरूरी था। अब लॉकडाउन के दौरान शादी समारोह का भी ठीक से आयोजन नहीं हो पाया। उन्होंने कहा कि डाना रोहतक में आकर रम गई है और घर के सभी काम भी खुद करती है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!