हरियाणवी कलाकारों ने की लाइव अपील- 'खाओ मां के हाथ का खाणा पर बाहर नहीं सै जाणा'

Edited By Shivam, Updated: 14 Apr, 2020 07:20 PM

haryanvi artists appealed for live

कोरोना वायरस लॉकडाऊन के चलते हरियाणवी कलाकारों ने अपने प्रशंसकों से लॉकडाऊन के नियमों का पालन की करने की अपील की है। हिसार निवासी हरियाणवी कलाकार लॉकडाऊन के दौरान घरों में रह रहे लोगों को सोशल मीडिया के माध्यम से मनोरंजन कर रहे हैं। लोग घरों में समय...

हिसार (संदीप): कोरोना वायरस लॉकडाऊन के चलते हरियाणवी कलाकारों ने अपने प्रशंसकों से लॉकडाऊन के नियमों का पालन की करने की अपील की है। हिसार निवासी हरियाणवी कलाकार लॉकडाऊन के दौरान घरों में रह रहे लोगों को सोशल मीडिया के माध्यम से मनोरंजन कर रहे हैं। लोग घरों में समय बिताने के लिए हरियाणवी गीत, रागिनी, हरियाणवी नाटक, हरियाणवी गाने आदि देखते हैं। इसका सारा श्रेय हमारे हरियाणवी कलाकारों को ही जाता है। इसके साथ ही हरियाणवी कलाकार लॉकडाऊन में लोगों का मनोरंजन करने के लिए सोशल मीडिया पर लाइव आकर बातें कर हैं। हरियाणवी गायक व संगीतकार राजू पंजाबी ने अपने फैंस के लिए खाओ मां के हाथ खाणा पर बाहर नहीं जाणा गीत को रिकॉर्ड है। राजू पंजाबी ने बताया कि ये गीत जींद जिले के मोहित नैन ने लिखा है।

हरियाणवी कलाकारों से बातचीत-

मेरी सभी लोगों से अपील है कि वो लॉकडाऊन का पालन करें। कोरोना बीमारी से अपने को और देश को बचाने का यही एक रास्ता है। लोग सामाजिक दूरी बनाकर रखें। सैनिटाइजर का प्रयोग करें।
PunjabKesari
प्रदीप बूरा, 
हरियाणवीं कलाकार।

लोगों को घरों में ही रहने की अपील करने के लिए मोहित नैन का लिखा हुआ एक हरियाणवीं गाना भी रिकॉर्ड किया है। मेरा तो यही कहना है कि सभी अपना ख्याल रखें। देश को बचाना है कोरोना को भगाना है।
PunjabKesari
राजू पंजाबी, हरियाणवी गायक व संगीतकार।

सभी से अपील है कि वो लॉकडाऊन का पालन करें। जान है तो जहान है। लॉकडाऊन के दौरान हमें मौका मिला है अपने घरों में रहकर अपने देश बचाने का। इसलिए अपने देश के लिए घरों में रहें व सैनिटाइजर का प्रयोग करें।
PunjabKesari
पी.के. राजली, हरियाणवीं गायक।

अपने देश को बचाने के लिए शहीद भगत सिंह ने भी 55 दिन की भूख हड़ताल की थी। हमें तो सिर्फ  घर पर रहना है वो भी परिवार के साथ। प्रदेश और देशवासियों से हाथ जोड़कर हाॢदक अपील है कि विपदा की इस घड़ी में सरकार द्वारा दिए गए दिशा निर्देश का पालन करें। हो सके तो जरूरतमंद लोगों की मदद करें।
PunjabKesari
राममेहर मेहला, 
हरियाणवीं गायक व लेखक।


देशवासियों से अपील है कि लॉकडाऊन में दिशा-निर्देश का पालन करें। हमें अपने देश में कोरोना महामारी को फैलने से रोकना है। हमें जरूरतमंद लोगों की मदद भी करनी है पर पूरी सावधानी के साथ। पुलिस, डाक्टर और सफाई कर्मचारियों का सहयोग करे।
PunjabKesari
पूजा हुड्डा, हरियाणवीं कलाकार।

लॉकडाऊन का पालन करके व सोशल डिस्टैंस रखकर ही हम कोरोना महामारी को फैलने से रोक सकते हैं। मेरी सभी लोगों से अपील है कि वो स्वास्थ्य विभाग व सरकार के दिशा निर्देशों का पालन करें। ज्यादा से ज्यादा सैनिटाइजर का प्रयोग करें। 
PunjabKesari
प्रवीन बड़सी, हरियाणवीं गायक व लेखक।

मेरा सभी लोगों से यह कहना है कि जान है तो जहान है। मास्क लगाएं। कोरोना महामारी से अपने देश को बचाने के लिए हमें सरकार व स्वास्थ्य विभाग के दिशा निर्देशों का पालन करना अनिवार्य है।  
PunjabKesari
सिनम कैथोलिक, 
हरियाणवी गायक व कलाकार।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!